Published : Jun 18, 2021, 07:57 AM ISTUpdated : Jun 18, 2021, 12:11 PM IST
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों को अनुकूल बनाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। रत्न धारण करना भी इनमें से एक है। ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह के अलग-अलग रत्न बताए गए हैं। 12 राशियों में हर राशि के स्वामी ग्रह होते हैं, जिनके अनुसार रत्न धारण करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। ये रत्न न केवल आपको ग्रहों की समस्याओं से मुक्ति दिलाते हैं बल्कि इनके प्रभाव से सुख-समृद्धि भी प्राप्त होती है। आगे जानिए कौन-सी राशि के लोगों के लिए कौन सा रत्न धारण करना फायदेमंद रहता है…
मेष राशि
यह मंगल ग्रह के स्वामित्व वाली राशि है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के लोगों के लिए मूंगा धारण करना शुभ रहता है।
212
वृष राशि
इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि के लोगों के लिए हीरा, ओपल या जरकन धारण करना शुभ रहता है।
312
मिथुन राशि
यह बुध ग्रह के स्वामित्व वाली राशि है। इस राशि के लोगों के लिए पन्ना धारण करना शुभ रहता है।
412
कर्क राशि
यह चंद्रमा के स्वामित्व वाली राशि है। इस राशि के लोगों के लिए मोती धारण करना शुभ रहता है।
512
सिंह राशि
यह सूर्यदेव के स्वामित्व वाली राशि है। इस राशि वालों के लिए माणिक रत्न धारण करना शुभ रहता है।
612
कन्या राशि
यह बुद्ध ग्रह के स्वामित्व वाली राशि है। इस राशि के लोगों के लिए पन्ना धारण करना शुभ रहता है।
712
तुला राशि
यह राशि शुक्र ग्रह के स्वामित्व वाली राशि है। इस राशि के लोगों के लिए हीरा, ओपल या जरकन धारण करना शुभ रहता है।
812
वृश्चिक राशि
यह मंगल ग्रह के स्वामित्व वाली राशि है। इस राशि के लोगों के लिए मूंगा धारण करना शुभ रहता है।
912
धनु राशि
यह देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली राशि है। इस राशि के लोगों के लिए पुखराज धारण करना शुभ रहता है।
1012
मकर राशि
यह कर्मफल दाता शनि देव के स्वामित्व वाली राशि है। इस राशि के लोगों को नीलम धारण करना शुभ रहता है।
1112
कुंभ राशि
यह राशि भी शनि देव के स्वामित्व वाली राशि है। इस राशि के लोगों को नीलम धारण करना शुभ रहता है।
1212
मीन राशि
यह देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली राशि है। इस राशि के लोगों को पुखराज धारण करना शुभ रहता है।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi