फेंगशुई मुर्गा ऑफिस में रखने से दूर होती है निगेटिविटी, घर में रखने से दूर होता है अनजाना भय

Published : Oct 19, 2020, 10:14 AM IST

उज्जैन. फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। ये विद्या भारत में भी प्रचलित है। इसमें पक्षियों को भी लकी माना गया है। फेंगशुई गैजेट्स घर में रखने से कई दोष दूर हो सकते हैं और इनके शुभ असर से हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ता है। फेंगशुई में मुर्गा बहुत शुभ माना गया है। इसकी मूर्ति घर में या ऑफिस में रखी जा सकती है। जानिए इससे जुड़े कुछ फेंगशुई टिप्स…

PREV
15
फेंगशुई मुर्गा ऑफिस में रखने से दूर होती है निगेटिविटी, घर में रखने से दूर होता है अनजाना भय

1. घर या कार्यस्थल में फेंगशुई मुर्गा रखने से निगेटिव ऊर्जा का प्रभाव कम होता है। सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। फेंगशुई में इसे साहस, निर्भरता, आत्मनिर्णय और दृढ़ता का प्रतीक माना जाता है। ये सफलता दिलाने में मददगार होता है।
 

25

2. मुर्गे को काफी वफादार माना जाता है। ये हमारी सेहत, काम और रिलेशनशिप में आने वाली परेशानी पर नजर बनाए रखते हैं और उन्हें आप तक आने से पूरी तरह से रोकते हैं।
 

35

3. ऑफिस में इसे अपनी टेबल पर रखना चाहिए। यह आपको अन्य लोगों से ज्यादा लाभ दिलवा सकता है। व्यापार में आ रही बाधाएं दूर हो सकती है।
 

45

4. घर में इसे पलंग के पास रखना चाहिए। इसके शुभ असर से परिवार में तालमेल बना रहता है।
 

55

5. जो लोग अपने शत्रुओं से परेशान हैं, उन्हें फेंगशुई मुर्गा घर में जरूर रखना चाहिए। इससे साहस बढ़ता है। अनजाना भय खत्म होता है। शत्रुओं की योजनाओं को विफल करने की शक्ति मिलती है।
 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories