Published : Aug 17, 2022, 12:45 PM ISTUpdated : Aug 17, 2022, 01:14 PM IST
Janmashtami 2022 Upay: भगवान श्रीकृष्ण को विष्णुजी का श्रेष्ठ अवतार कहा जाता है क्योंकि इस अवतार में उन्होंने न सिर्फ पापियों का नाश किया बल्कि अर्जुन को गीता का उपदेश देकर दुनिया को जीवन जीने का सही तरीका भी सिखाया। इस बार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव (Janmashtami 2022) का पर्व पंचांग भेद के कारण 18 व 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन प्रमुख कृष्ण मंदिरों में विशेष सजावट की जाती है और कई आयोजन भी किए जाते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन यदि कुछ खास चीजें घर लाकर इनकी पूजा करने से आपकी किस्मत चमक सकती है और बुरा समय दूर हो सकता है। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 5 चीजें…
भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी अति प्रिय है। इसके बिना भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप की कल्पना भी नहीं की जा सकती। भगवान श्रीकृष्ण के हर चित्र और मूर्ति में उनके हाथों में बांसुरी जरूर दिखाई जाती है। वास्तु शास्त्र में भी बांसुरी का विशेष महत्व बताया गया है। जन्माष्टमी के अवर पर एक बांसुरी लाकर अपने पूजा स्थान पर रखें। पूजा के बाद इसे दूसरे स्थान पर भी रख सकते हैं। घर में बांसुरी होने से वास्तु दोष अपने आप ही दूर हो जाता है। इससे आपका गुड लक भी बढ़ेगा।
25
भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में तुलसी का उपयोग आवश्यक रूप से किया जाता है। कृष्ण मंत्र के जाप के लिए भी तुलसी की माला का ही उपयोग श्रेष्ठतम माना गया है। जन्माष्टमी पर तुलसी की माला लेकर आएं और पूजा के बाद इसे मंदिर में ही रहने दें। रोज सुबह-शाम इसकी पूजा करने से आपकी परेशानियां अपने आप ही खत्म होने लगेगी। किस्मत चमकाने का ये भी एक श्रेष्ठ उपाय है।
35
शंख को देवी लक्ष्मी का भाई भी कहा जाता है। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में शंख का उपयोग विशेष तौर पर किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा भी हम पर हमेशा बनी रहती है। शंखों में दक्षिणावर्ती शंख को बहुत ही शुभ माना गया है। जन्माष्टमी पर इसे घर लाकर पूजा करें और अपने किचन में लाल कपड़े में बांधकर रख दें। इससे आपके घर में कमी अनाज की कमी नहीं होगी।
45
भगवान श्रीकृष्ण सदैव मोर पंख वाला मुकुट धारण करते हैं। इसलिए मोर पंख को बहुत ही शुभ माना जाता है। जन्माष्टमी पर मोर पंख लेकर आएं और श्रीकृष्ण के साथ-साथ इसकी पूजा भी करें। बाद में इसे अपने धन स्थान जैसे तिजोरी या गल्ले में रखें। इससे आपकी बरकत बनी रहेगी और आप पर देवी लक्ष्मी की कृपा भी हमेशा बनी रहेगी। गुड लक बढ़ाने के लिए ये एक अचूक उपाय है।
55
श्रीमद्भागवत के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण रोज सुबह उठकर गायों की पूजा करते थे, इसके बाद ही वे अन्य काम करते थे। आजकल बाजार में गाय और बछड़ों के शो-पीस आसानी से मिल जाते हैं। इन्हें कामधेनु गाय का प्रतीक माना जाता है। इन्हें घर में लाकर रखने से कई तरह के फायदे होते हैं। जन्माष्टमी पर इसे घर लेकर लाएं और पूजा के बाद किसी उचित स्थान पर रख दें। इससे घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi