krishna janmashtami: हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। पंचांग भेद के कारण इस बार ये पर्व 18 व 19 अगस्त को मनाया जाएगा। धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण की पूजा से हर परेशानी दूर हो सकती है, साथ ही ऐसी कोई मनोकामना नहीं जो पूरी न हो सके। भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने का सबसे शुभ दिन है भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि। ज्योतिषीय मान्यता है कि इस दिन अगर राशि अनुसार कुछ खास उपाय किए जाएं तो भक्तों की हर मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। आगे जानिए जन्माष्टमी पर आप राशि अनुसार कौन-से उपाय करें…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोग श्रीकृष्ण का श्रृंगार लाल रंग के कपड़े से करें और बाद में माखन मिश्री का भोग लगाएं। ऐसा करने से इनकी हर कामना पूरी हो सकती है।
212
इस राशि का स्वामी शुक्र है। ये लोग जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को गाय के दूध का भोग लगाएं। संभव हो तो दूध से बनी किसी मिठाई का भोग भी लगा सकते हैं। इस उपाय से आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है।
312
इस राशि का स्वामी बुध है, ये बुद्धि और वाणी का स्वामी है। इस राशि वाले भगवान श्रीकृष्ण का चंदन से तिलक करें और पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और शक्कर का मिश्रण) का भोग लगाएं। इससे इन्हें शुभ फल मिल सकते हैं।
412
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस राशि वाले भगवान श्रीकृष्ण का जन्माष्टमी के मौके पर सफेद वस्त्र से श्रृंगार करें और केसर मिश्रित दूध का भोग लगाएं। इसके इनके रुके हुए कामों में गति आ सकती है।
512
इस राशि का स्वामी सूर्य है। जन्माष्टमी पर इस राशि के लोगों को बाल गोपाल का श्रृंगार सुनहरी रंग के कपड़ों से करना चाहिए। इसके बाद अष्टगंध का तिलक लगाएं और गुड़ से बने पकवानों का भोग लगाएं।
612
इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। जन्माष्टमी पर इस राशि के लोग भगवान श्रीकृष्ण को हरे रंग के वस्त्रों से सजाएं। इसके बाद उन्हें मावे से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इससे इन्हें बुध ग्रह से संबंधित शुभ फल मिल सकते हैं।
712
इस राशि का स्वामी शुक्र है, जो सुख-संपत्ति दाता है। जन्माष्टमी पर इस राशि के लोग कान्हा को गुलाबी रंग के वस्त्रों से सजाएं और गाय के शुद्ध घी का भोग लगाएं। इससे इनके बुरे दिन दूर हो सकते हैं।
812
इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इस जन्माष्टमी इस राशि के लोग श्रीकृष्ण को लाल वस्त्र पहनाएं और साथ ही उन्हें भोग में लाल रंग के फल जैसे सेवफल या अनार अर्पित करें। इससे इनकी मनोकामना जरूरी पूरी होगी।
912
इस राशि का स्वामी गुरु है, जो धर्म का कारक है। इस राशि के लोग जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को पीले वस्त्र पहनाएं और इसके बाद भी पीले फल जैसे केले अथवा केसर से बनी मिठाई का भोग लगाएं।
1012
इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि के लोगों को बाल गोपाल का श्रृंगार नीले वस्त्रों से करना चाहिए और फटे हुए दूध से बनी मिठाई जैसे रसगुल्ले का भोग लगाएं। ऐसा करने से इन्हें शनि ग्रह से संबंधित शुभ फल मिल सकते हैं।
1112
इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इस राशि के लोग जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को नीले रंग का वस्त्र पहनाएं और शुद्ध घी से बने हलवे का भोग लगाएं। ये उपाय करने से आपकी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
1212
इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। इस राशि वाले जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को केसरिया रंग के वस्त्र अर्पित करें और फिर भोग में बेसन से बनी मिठाई जैसे मोहन थाल चढ़ाएं। इससे इनके संकट टल सकते हैं।