Published : May 28, 2020, 03:02 PM ISTUpdated : May 28, 2020, 03:04 PM IST
उज्जैन. घर-दुकान में उत्तर दिशा कुबेर की दिशा मानी जाती है। यह दिशा सुख-सुविधा व धन लाभ दिलाने वाली माना जाता है। अगर इस दिशा में वास्तु अनुसार कुछ खास वस्तुएं रखी जाएं तो भगवान कुबेर के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा घर-दुकान पर बनती है और वहां धन लाभ होने के योग बनने लगते हैं। जानिए भगवान कुबेर से जुड़ी 5 खास चीजें तो कुबेर की दिशा में रखनी चाहिए-
1. तांबे के कलश में जल भरकर उस पर श्रीफल रखकर घर या दुकान की उत्तर दिशा में इस स्थापित करना करना। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
25
2. घर या दुकान की उत्तर दिशा में हरे रंग का पिरामिड रखना शुभ होता है। इससे वहां से सभी वास्तु दोष खत्म होने लगते हैं।
35
3. घर-दुकान की उत्तर दिशा में तीन सिक्के लाल कपड़े में बांधकर इस तरह रखना चाहिए, जहां किसी की भी नजर उन पर न पड़ें।
45
4. घर-दुकान की उत्तर दिशा में कछुए की तस्वीर या मूर्ति रखने से धन हानि से बचाव होता है, साथ ही साथ धन लाभ के योग भी बन सकते हैं।
55
5. घर-दुकान की उत्तर दिशा में नारियल रखना भी शुभ फलदायी माना जाता है। रोज सुबह बासी नारियल को नदी या कुएं में प्रावाहित करके नए नारियल पर हल्दी-कुमकुम लगाकर उसकी स्थापना करनी चाहिए।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi