18 सितंबर से शुरू हो चुका है किस्मत चमकाने वाला महीना, करें इन 7 में कोई 1 उपाय

Published : Sep 19, 2020, 11:05 AM IST

उज्जैन. 18 सितंबर, शुक्रवार से आश्विन का अधिक मास शुरू हो चुका है, जो 16 अक्टूबर, शुक्रवार तक रहेगा। धर्म ग्रंथों में अधिक मास का विशेष महत्व बताया गया है। इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा गया है यानी भगवान विष्णु का महीना। इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा का 10 गुना फल मिलता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, इस महीने में अगर भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के कुछ खास उपाय किए जाएं तो किसी की भी किस्मत चमक सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं…

PREV
17
18 सितंबर से शुरू हो चुका है किस्मत चमकाने वाला महीना, करें इन 7 में कोई 1 उपाय

1. अधिक मास में रोज दक्षिणावर्ती शंख में साफ पानी भरकर उससे भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
 

27

2. भगवान विष्णु को खीर, पीले फल या पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं।
 

37

3. अगर आप धन लाभ चाहते हैं तो अधिक मास में भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करें।
 

47

4. रोज तुलसी के सामने गाय के शुद्ध घी का दीपक लगाएं और तुलसी के पौधे को प्रणाम करें।
 

57

5. गाय के कच्चे (बिना उबाला) दूध में केसर मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। रोज संभव न हो तो ये उपाय एकादशी पर कर सकते हैं।
 

67

6. पीपल में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। इसलिए पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।
 

77

7. विष्णु भगवान के मंदिर में जाकर अन्न (गेहूं चावल आदि) दान करें। बाद में इसे गरीबों में बांट दें।
 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories