Maghi Purnima 2022: माघी पूर्णिमा 16 फरवरी को, इस दिन राशि अनुसार करें ये खास उपाय, दूर होगा दुर्भाग्य

Published : Feb 11, 2022, 12:51 PM IST

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने की अंतिम तिथि पूर्णिमा होती है। इस दिन चंद्रमा अपने पूर्ण आकार में होता है। इस दिन विशेष पूजा व व्रत किया जाता है। कई प्रमुख त्योहार भी इसी तिथि पर मनाए जाते हैं जैसे गुरु पूर्णिमा, रक्षाबंधन आदि।

PREV
112
Maghi Purnima 2022: माघी पूर्णिमा 16 फरवरी को, इस दिन राशि अनुसार करें ये खास उपाय, दूर होगा दुर्भाग्य

इस राशि का स्वामी मंगल धनु राशि में शुक्र के साथ गोचर कर रहा है। आर्थिक समृद्धि, सुख-शांति, धन-संपत्ति की प्राप्ति और कर्ज मुक्ति के लिए माघ पूर्णिमा के दिन भगवान शिव का अभिषेक गन्ने के रस से करें। इस दिन मसूर की दाल शिवलिंग पर अर्पित करें। 
 

212

इस राशि का स्वामी शुक्र धनु राशि में मंगल के साथ स्थित है। माघ पूर्णिमा के दिन इस राशि के लोग मां लक्ष्मी को मखाने की खीर का भोग लगाएं। देवी लक्ष्मी को 108 गुलाब के फूल चढ़ाएं और श्रीं मंत्र का जाप करें। इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। 
 

312

राशि स्वामी बुध का गोचर इस दिन मकर राशि में शनि के साथ हो रहा है। समस्याएं दूर करने के लिए माघ पूर्णिमा पर सुबह नहाने के जल में काले तिल डालकर स्नान करें। इसके बाद गायों को हरा धनिया खिलाएं। किसी गणेश मंदिर में हरी सब्जियों का दान करें। 
 

412

राशि स्वामी चंद्र का गोचर सिंह राशि में होगा। माघ पूर्णिमा पर इस राशि के लोग भगवान शिव का अभिषेक केसर के दूध से करें। स्वयं केसर का तिलक अपने मस्तक, कंठ और नाभि पर करें। इससे समस्याओं का समाधान तो होगा ही, आर्थिक संकटों से भी मुक्ति मिलेगी।
 

512

इस राशि के लोग माघ पूर्णिमा पर सूर्य के 12 नामों का स्मरण करते हुए सूर्यदेव को जल का अर्घ्य दें। शिवलिंग पर लाल चंदन से ऊं लिखकर लाल गुड़हल के फूल अर्पित करें। गरीबों में गेहूं, गुड़ बांटे। 
 

612

राशि स्वामी बुध मकर राशि में शनि के साथ चल रहा है। इस राशि के लोग अपनी समस्याओं के निवारण के लिए माघ पूर्णिमा पर तिल से बनी मिठाई को प्रसाद के रूप में बांटें। शनिदेव का अभिषेक तिल के तेल से करें। साथ ही गणेशजी को 108 दूर्वा भी अर्पित करें। 
 

712

राशि स्वामी शुक्र का गोचर इस दिन धनु राशि में मंगल के साथ हो रहा है। इस राशि के लोग समस्याएं दूर करने के लिए गरीबों को गेहूं, गुड़ और चावल का दान दें। पीपल के पेड़ में ठीक दोपहर 12 बजे मीठा दूध अर्पित करें और 108 परिक्रमा करें। 
 

812

राशि स्वामी मंगल धनु राशि में शुक्र के साथ गोचर कर रहा है। अपनी समस्याओं के निदान के लिए शिवजी का अभिषेक कच्चे दूध से करें और गुड़ से बनी मिठाई का नैवेद्य लगाएं। शिवलिंग पर लाल चंदन से त्रिपुंड बनाएं। 
 

912

राशि स्वामी बृहस्पति का गोचर कुंभ राशि में सूर्य के साथ चल रहा है। आप माघ पूर्णिमा के दिन शिवजी का अभिषेक शहद से करें। बेसन से बनी मिठाई का नैवेद्य शिवजी को लगाएं। मां पार्वती को हल्दी-कुमकुम अर्पित करें सारी समस्याएं दूर होंगी। 
 

1012

राशि स्वामी शनि का गोचर स्वराशि मकर में हो रहा है। इस राशि के लोग माघ पूर्णिमा के दिन हनुमान या शनि मंदिर में दर्शन करें। गरीबों, भिखारियों को भोजन करवाएं। काले घोड़े को सरसो के तेल में भीगे हुए सवा किलो चने खिलाएं। 
 

1112

राशि स्वामी शनि का गोचर मकर राशि में हो रहा है। कुंभ राशि के लोग माघ पूर्णिमा के दिन हनुमान मंदिर में लाल कपड़े की तिकोनी ध्वजा शिखर पर लगवाएं। आर्थिक संकटों का हल मिलेगा और सभी ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। 
 

1212

राशि स्वामी बृहस्पति का गोचर कुंभ राशि में हो रहा है। माघ पूर्णिमा के दिन मीन राशि के लोग पीले फलों का दान गरीबों को करें। केले के पेड़ की पूजा करें और उसके चारों ओर कच्चा सूत 108 बार लपेटकर पूजन करें। इस दिन पीली दालों से बनी मिठाई का भोग लगाएं।
 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories