26 August को बुध करेगा कन्या राशि में प्रवेश, इन 4 राशि वालों को मिलेंगे शुभ परिणाम

Published : Aug 21, 2021, 10:14 AM IST

उज्जैन. बुध (Mercury) ग्रह 26 अगस्त, गुरुवार को सिंह (Leo) राशि से निकलकर कन्या (Virgo) राशि में प्रवेश करेगा। कन्या राशि में ये ग्रह 22 सितंबर तक रहेगा। इसके बाद तुला (Libra) राशि में प्रवेश कर जाएगा। कन्या (Virgo) राशि में पहले से ही शुक्र ग्रह मौजूद है। यानी कन्या राशि में शुक्र (Venus) और बुध ग्रह (Mercury) की युति बनेगी। बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से कन्या राशि के लोगों को शानदार परिणाम मिलेंगे। आगे जानिए बुध के राशि परिवर्तन का कितनी राशियों को फायदा होगा…

PREV
14
26 August को बुध करेगा कन्या राशि में प्रवेश, इन 4 राशि वालों को मिलेंगे शुभ परिणाम

सिंह राशि (Leo)
- बुध के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के लोगों को शानदार परिणाम मिलेंगे। नौकरी-व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। इस अवधि में आप आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे।
- आमदनी बढ़ने की संभावना है। आपकी सैलरी में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपका ओहदा बढ़ सकता है। इनवेस्टमेंट कर सकते हैं फायदा होगा।
- इस दौरान में आप सभी से प्रेम से बातचीत करेंगे, जिसका प्रभाव लोगों पर सकारात्मक पड़ेगा। और भी कई फायदे आपको मिलेंगे।

 

24

कन्या राशि (Virgo)
- बुध ग्रह के आपकी राशि में आने से आपका भाग्य बदल जाएगा। आप अपनी तार्किक और बौद्धिक शक्ति से हर परिस्थिति को अपने अनुकूल बनाने में कामयाब होंगे।
- आप बहुत ही प्रभावशाली तरीके से अपना पक्ष दूसरों के सामने रखेंगे। अध्यापन, लेखन या मीडिया से जुड़े लोगों के लिए ये समय विशेष शुभ रहेगा।
- इस दौरान आपको आमदनी प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। नौकरी में बड़ी कामयाबी या प्रमोशन भी मिल सकता है।
 

34

तुला राशि (Libra)
- बुध ग्रह के गोचर से आपको विविध क्षेत्रों में लाभ प्राप्त होगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। कई स्रोतों से आय प्राप्त होगी।
- यदि कहीं धन फंसा हुआ है तो वह आपको प्राप्त हो सकता है। इस अवधि में भाग्य आपके साथ होगा।
- कार्यक्षेत्र में बॉस आपके कार्य की तारीफ करेगा। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्य कर रहे जातकों को खूब लाभ हो सकता है।

 

44

वृश्चिक राशि (Scorpio)
- बुध ग्रह के गोचर से आपकी किस्मत पलट सकती है। कर्मक्षेत्र में आपको अपनी एक अलग पहचान भी मिल सकेगी। धन से जुड़ी समस्याओं का निदान होगा।
- धन प्राप्त के योग बनेंगे। आर्थिक निवेश करने से आपको अच्छा मुनाफा होगा। इस दौरान आपको बिजनेस में भी अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।
- कुल मिलाकर देखा जाए तो आर्थिक दृष्टि से यह गोचर आपको शानदार परिणाम देने वाला साबित हो सकता है।
 

Recommended Stories