Published : Aug 12, 2021, 12:46 PM ISTUpdated : Aug 12, 2021, 12:52 PM IST
उज्जैन. इस बार 13 अगस्त, शुक्रवार को नागपंचमी (Nagpanchami 2021) का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन मुख्य रूप से नागदेव की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि सावन (Sawan 2021) मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को नागदेवता की पूजा करने से सर्प भय से मुक्ति मिलती है। इस दिन नाग मंदिरों में भी दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लगती है। महिलाएं नाग स्थानों (बांबी) की पूजा करती हैं और घर की खुशहाली के लिए नागदेवता से प्रार्थना करती हैं।
इस राशि के लोगों को नाग पंचमी पर रुद्राष्टाध्यायी का पाठ करना चाहिए। जिन लोगों को राहु की पीड़ा है। उन्हें नाग पंचमी पर रुद्राष्टाध्यायी का पाठ करने से राहु की पीड़ा से मुक्ति मिलेगी।
212
इस राशि के लोग नागपंचमी के दिन से 40 दिनों तक नियमित रूप से रोजाना एक तांबे का टुकड़ा बहते जल में प्रवाहित करें। इससे राहु का प्रभाव कम होगा।
312
इस राशि वाले लोग नाग पंचमी के दिन से शुरू करके 40 दिनों तक रोजाना किसी कुष्ठ रोगी को खाने की वस्तु का दान करें। इससे इनके ऊपर से अशुभ ग्रहों की बाधा दूर होगी।
412
इस राशि के लोगों को नाग पंचमी के दिन से लेकर आठ दिनों तक लगातार बहते हुए जल में नारियल प्रवाहित करना चाहिए। इस उपाय को करने से राहु का कष्ट दूर होगा।
512
इस राशि के लोग अपने ऊपर से अशुभ ग्रहों का प्रभाव दूर करने के लिए नाग पंचमी पर एक लाल कपड़े में नारियल और चार बादाम बांध कर किसी गड्ढे में दबा दें।
612
इस राशि के लोगों को नाग पंचमी से 6 दिनों तक हरी सब्जी किसी गरीब व्यक्ति को दान में देना चाहिए। इससे मानसिक कष्टों से छुटकारा मिलेगा।
712
इस राशि के लोग नाग पंचमी की रात को जौं के दाने अपने सिरहाने रखकर सोएं और अगले दिन इन्हें पक्षियों को डाल दें। ऐसा करने से दरिद्रता दूर होती है।
812
इस राशि के लोग नाग पंचमी पर नागदेवता के साथ श्रीगणेश की भी पूजा भी करें। इससे रोजगार के रास्ते बनेंगे।
912
इस राशि के लोग नाग पंचमी पर आटे में चीनी मिलाकर चीटियों को खिलाएं। ऐसा करने से शनि की वक्र दृष्टि से राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
1012
इस राशि के लोगों को नाग पंचमी से हर शनिवार को 11 दिनों तक तिल और जौं का दान करना चाहिए। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा।
1112
इस राशि के लोग नागपंचमी के दिन नदी में कोयला प्रवाहित करें। इससे आपकी सेहत अच्छी होगी। आपकी राशि के स्वामी शनि देव प्रसन्न होंगे।
1212
इस राशि वालों को नाग पंचमी पर अपने हाथ में अष्टधातु से बना हुआ कड़ा पहनना चाहिए। इससे आपके घर में शांति का निवास होगा।