Navratri Rashi Anusar Upay: देवी को राशि अनुसार चढ़ाएं फूल, मिलेंगे शुभ फल और दूर होंगे ग्रहों के दोष

उज्जैन. इन दिनों पूरे देश में शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri 2022) का पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। ये पर्व 4 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। धर्म ग्रंथों के अनुसार, नवरात्रि के समय माता स्वयं पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों के दुखों को दूर करती हैं। इसलिए भक्त अलग-अलग तरीकों से माता को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। इस दौरान अगर राशि अनुसार मां दुर्गा को विशेष फूल चढ़ाएं तो आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है साथ ही ग्रहों के दोष भी दूर हो सकते हैं। आगे जानिए किस राशि वाले माता को कौन-सा फूल चढ़ाएं…

 

Manish Meharele | / Updated: Sep 29 2022, 06:00 AM IST

112
Navratri Rashi Anusar Upay: देवी को राशि अनुसार चढ़ाएं फूल, मिलेंगे शुभ फल और दूर होंगे ग्रहों के दोष

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। नवरात्रि के दौरान इस राशि वाले माता को नीले रंग के फूल चढ़ाएं। नीले रंग का कोई फूल न मिले तो अपराजिता के फूल भी चढ़ा सकते हैं।  ऐसा करने से इनके सभी दुख दूर हो सकते हैं।
 

212

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इस राशि वाले देवी कालरात्रि की पूजा करें और गहरे रंग का फूल देवी को अर्पित करें। इस उपाय से देवी के साथ-साथ शनिदेव की कृपा भी इन पर बनी रहेगी। इससे इन्हें हर काम में सफलता मिलती है।
 

312

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस ग्रह से संबंधित शुभ फल पाने के लिए नवरात्रि में देवी को पीले रंग का फूल चढ़ाने चाहिए। इससे इनकी हर कामना पूरी हो सकती है। 
 

412

इस राशि का स्वामी मंगल है। माता को प्रसन्न करने के लिए इस राशि वाले लाल रंग के फूल चढ़ाएं। इससे इनकी परेशानियां भी दूर होंगी और मंगल ग्रह के शुभ प्रभाव भी प्राप्त होंगे।
 

512

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। नवरात्रि के दौरान इस राशि वाले देवी को गेंदा, गुड़हल या गुलाब के फूल चढ़ाएं। इससे मां प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं और ग्रहों के शुभ फल भी मिलते हैं।
 

612

इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि वाले नवरात्रि में देवी को रंग का फूल चढ़ाएं। इसके अलावा सफेद कमल, कनेर, बेला या केवड़ा का फूल भी चढ़ा सकते हैं। इससे माता भी प्रसन्न होंगी और ग्रहों के शुभ फल भी मिलेंगे। 
 

712

इस राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि वाले लोग माता को गुलाब या कनेर का फूल चढ़ा सकते हैं। इससे मां की विशेष कृपा दृष्टि उनके ऊपर रहती है। साथ ही सूर्य से संबंधित शुभ फल भी इन्हें मिल सकते हैं। 

812

इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। देवी को प्रसन्न करने और चंद्रमा से संबंधित शुभ फल पाने के लिए इस राशि के लोग देवी को सफेद या गुलाबी रंग के फूल चढ़ाएं। इससे इनकी परेशानियां कम हो सकती हैं।
 

912

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि वाले देवी सिद्धिदात्री को पीले फूल जैसे सूरजमुखी और गेंदा आदि चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति के रोग और दोष सब कुछ मिट जाते हैं। साथ ही गुरु ग्रह से संबंधित शुभ फल भी प्राप्त हो सकते हैं।
 

1012

इस राशि का स्वामी ग्रह बुध है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि के लोगों को सूरजमुखी का फूल चढ़ाना चाहिए, साथ ही थोड़ी दूर्वा भी। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और विशेष कृपा दृष्टि इस राशि वालों पर बनाकर रखती हैं।

1112

इस राशि का स्वामी मंगल है। मंगल को लाल ग्रह भी कहते हैं। इसलिए नवरात्रि के दौरान इस राशि के लोगों को देवी को लाल रंग के फूल जैसे गुलाब आदि चढ़ाने चाहिए। इससे इनकी हर इच्छा पूरी हो सकती है और ग्रहों से संबंधित शुभ फल भी मिल सकते हैं। 
 

1212

इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह हो। शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए चमकीली व सफेद चीजें चढ़ाई जाती हैं। इसलिए नवरात्रि में देवी को प्रसन्न करने और शुक्र ग्रह से शुभ फल पाने के लिए इस राशि के लोग सफेद फूल देवी तो अर्पित करें। 


ये भी पढ़ें-

Dussehra 2022: पूर्व जन्म में कौन था रावण? 1 नहीं 3 बार उसे मारने भगवान विष्णु को लेने पड़े अवतार

Navratri Upay: नवरात्रि में घर लाएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-शांति और समृद्धि

Navratri 2022: नवरात्रि में प्रॉपर्टी व वाहन खरीदी के लिए ये 6 दिन रहेंगे खास, जानें कब, कौन-सा योग बनेगा?
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos