MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Navratri Upay: नवरात्रि में घर लाएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-शांति और समृद्धि

Navratri Upay: नवरात्रि में घर लाएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-शांति और समृद्धि

उज्जैन. इस बार नवरात्रि (Sharadiya Navratri 2022) पर्व 4 अक्टूबर, मंगलवार तक मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र में भी इन 9 दिनों को बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि इन 9 दिनों में किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, नवरात्रि के 9 दिनों में अगर कुछ खास चीजें घर में लाकर रखी जाएं तो इससे जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। अगर आप भी अपने जीवन को समृद्धशाली बनाना चाहते हैं तो 4 अक्टूबर से पहले इन 5 चीजों में से कोई 1 घर लेकर आ सकते हैं। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 5 चीजें… 

2 Min read
Manish Meharele
Published : Sep 27 2022, 12:19 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

देवी लक्ष्मी के चरण बाजार में आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन नवरात्रि के दौरान हमें चांदी से निर्मित देवी लक्ष्मी के चरण घर लेकर आना चाहिए। देवी के इन चरणों को अपने धन स्थान यानी तिजोरी में इस प्रकार रखें कि ये अंदर जाते हुए दिखाई दें। अगर आप दुकानदार हैं तो इसे अपने गल्ले में भी रख सकते हैं। ये बहुत ही आसान उपाय है, जो धन लाभ का योग बनाता है। 
 

25

धर्म ग्रंथों में रुद्राक्ष को बहुत ही पवित्र माना गया है। मान्यता है कि इसका निर्माण भगवान शिव के आंसू से हुआ है। इसके की प्रकार बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। इन सभी का अलग-अलग महत्व है। अष्टमुखी रुद्राक्ष को साक्षात देवी का स्वरूप माना या है। नवरात्रि के दौरान इसे लेकर अपने पूजा स्थान पर रखें। रोज इसकी पूजा करने से आपकी मनोकामना जल्दी पूरी हो सकती है।
 

35

पारद एक मात्र एक धातु है जो द्रव्य रूप में पाई जाती है। इसका शोधन कर इसे ठोस बनाया जाता है। इससे निर्मित देव प्रतिमाओं में चमत्कारी गुण पाए जाते हैं। नवरात्रि के दौरान पारद से निर्मित देवी प्रतिमा घर में स्थापित करें। इससे हर तरह के दोष दूर हो सकते हैं और वास्तु संबंधित परेशानियां भी अपने आप ही दूर हो सकती हैं। 
 

45

ज्योतिष शास्त्र में यंत्रों का विशेष महत्व है। इन यंत्रों को साक्षात देव स्वरूप ही माना जाता है। नवदुर्गा यंत्र भी इनमें से एक है। इस यंत्र की स्थापना कर पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। नवरात्रि के दौरान इस यंत्र की स्थापना अपने घर के मंदिर में करें और रोज इसकी विधि-विधान से पूजा करें। इससे आपकी परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगेगी।
 

55

हिंदू धर्म में नारियल का विशेष महत्व है। इसे श्रीफल भी कहते हैं। इसी का एक प्रकार है एकाक्षी नारियल। इस नारियल के मुख पर एक निशान होता है जो आंख की तरह दिखाई देता है इसलिए इसे एकाक्षी यानी एक आंख वाला नारियल कहते हैं। नवरात्रि के दौरान इसे अपने घर लाएं और लाल कपड़े में लपेटकर किचन में किसी ऊंचे स्थान पर लटका दें। इससे कभी आपके घर में धन-धान्य की कमी नहीं होगी।
 

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved