Published : Jul 15, 2021, 09:09 AM ISTUpdated : Jul 15, 2021, 12:50 PM IST
उज्जैन. कई बार हाथों की लकीरों में ऐसे शुभ योग बनते हैं, जिसके चलते व्यक्ति को खूब सारा धन लाभ होता है। उसके घर में मां लक्ष्मी की कृपा बरसने लगती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली में रेखाओं के ये योग बनते हैं, वे अपने जीवन में खूब तरक्की करते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा इन लोगों के ऊपर सदा बनी रहती है और उनका दांपत्य जीवन भी काफी खुशहाल रहता है। आज हम आपको हस्तरेखा के कुछ ऐसे ही योगों के बारे में बता रहे हैं, जो व्यक्ति को मालामाल बना देते हैं…
लक्ष्मी योग
हथेली में बुध, गुरु, शुक्र और चंद्रमा पर्वत अच्छी तरह से लालिमा लिए हुए विकसित हो गए हैं, तो ये लक्ष्मी योग कहलाता है। जिस व्यक्ति की हथेली में ये योग बनता है। वह जो भी काम करता है, उसमें उसे जरूर सफलता मिलती है। ऐसे लोगों की जिंदगी काफी खुशहाल होती है। इन लोगों के पास धन-संपत्ति की कोई कमी नहीं होती।
24
गजलक्ष्मी योग
यदि आपके हाथ की भाग्य रेखा मणिबंध से शुरू होकर शनि पर्वत तक जाती है। वहीं सूर्य रेखा बिना किसी कट-पिट के एकदम स्पष्ट दिखती हो और सूर्य पर्वत लालिमा लिए विकसित हो तो इसे गजलक्ष्मी योग कहा जाता है। जिस व्यक्ति की हथेली में ये योग होता है, वो अपने क्षेत्र में खूब सारा लाभ अर्जित करते हैं। ऐसे लोगों का व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है।
34
शुभ कर्तरी योग
अगर आपकी हथेली का बीच का हिस्सा दबा हुआ है और सूर्य और गुरु पर्वत अच्छी तरह से विकसित हो गए हैं। वहीं भाग्य रेखा शनि पर्वत तक जाए तो शुभ कर्तरी योग बनता है। शुभ कर्तरी योग जिस किसी भी इंसान की हथेली में होता है। वह जीवन में खूब सारा धन अर्जित करता है। मां लक्ष्मी की कृपा ऐसे इंसानों के ऊपर सदा बनी रहती है।
44
भाग्य योग
यदि दोनों हाथों में भाग्य रेखा लंबी और स्पष्ट है तथा चंद्र पर्वत या फिर गुरु पर्वत से शुरू होती है, तो ऐसे में भाग्य योग बनता है। यह योग जिस व्यक्ति के हाथ में होता है, उसे जीवन में अपार सफलता मिलती है। कारोबार के क्षेत्र में वह खूब सारा लाभ अर्जित करता है। इसके अलावा ऐसे व्यक्ति का दांपत्य जीवन भी खुश रहता है।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi