सावन में राशि अनुसार करें ये आसान उपाय, जीवन में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

उज्जैन. हिंदू पंचांग का पांचवां महीना सावन है, जिसका धार्मिक दृष्टि से बड़ा महत्व है। इस माह को भगवान शिव की उपासना के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में शिवजी की पूजा से सुख-समृद्धि के उपाय बताए गए हैं। राशि अनुसार आराधना करने से अशुभ ग्रहों के नकारात्मक प्रभावों को भी कम किया जा सकता है। आगे जानिए इस उपायों के बारे में…

Asianet News Hindi | Published : Jul 27, 2021 5:06 AM IST / Updated: Jul 27 2021, 11:37 AM IST

112
सावन में राशि अनुसार करें ये आसान उपाय, जीवन में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

मेष
इस राशि के लोग लाल चंदन व लाल रंग के फूल भगवान भोलेनाथ को अर्पित करें तो पुण्य फल मिलते हैं। साथ ही नागेश्वराय नम: मंत्र का जाप भी करें।

212

वृषभ
परेशानियों से बचने के लिए इस राशि के लोगों को भगवान शिव की पूजा चमेली के फूलों से करनी चाहिए। साथ ही शिव रुद्राष्टक का पाठ भी करना चाहिये।

312

मिथुन
इस राशि के लोग भगवान शिव को धतूरा, भांग अर्पित कर सकते हैं। साथ ही पंचाक्षरी मंत्र ॐ नम: शिवाय का जाप भी करें।

 

412

कर्क
इस राशि के लोगों को शिवलिंग का अभिषेक भांग मिश्रित दूध से करना चाहिये। रूद्रष्टाध्यायी का पाठ आपके कष्टों का हरण करने वाला होगा।

512

सिंह
इस राशि के लोग शिवजी को कनेर के फूल चढ़ाने चाहिये। इसके साथ ही श्री शिव चालीसा का पाठ भी करना चाहिये।

612

कन्या
शिवजी की पूजा में बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि सामग्री शिवलिंग पर अर्पित करनी चाहिये। इसके साथ ही पंचाक्षरी मंत्र का जाप आपकी मनोकामनाओं को पूरी कर सकता है।

712

तुला
मिश्री युक्त दूध से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिये। साथ ही शिव के सहस्रनामों का जाप करना भी आपकी राशि के अनुसार शुभ फलदायी माना जाता है।

 

812

वृश्चिक
आपको शिवजी की पूजा गुलाब के फूलों व बिल्वपत्र की जड़ से करनी चाहिये। प्रतिदिन रूद्राष्टक का पाठ करने से आपकी राशि के अनुसार सौभाग्यशाली परिणाम मिलने लगते हैं।

912

धनु
इस राशि के लोगों को शिवजी की पूजा पीले रंग के फूलों से करनी चाहिये। प्रसाद के रूप में खीर का भोग लगाना चाहिये।

1012

मकर
धतूरा, भांग, अष्टगंध आदि से भगवान शिव की पूजा आपके लिये जीवन में शांति और समृद्धि लाने वाली रहती है। इसके साथ ही आपको पार्वतीनाथाय नम: का जाप भी करना चाहिये।

1112

कुंभ
गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही धन लाभ पाने के लिये शिवाष्टक का पाठ आपको करना चाहिये।

 

1212

मीन
पंचामृत, दही, दूध एवं पीले रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करने चाहिये। घर में सुख समृद्धि व धनधान्य में वृद्धि के लिये पंचाक्षरी मंत्र नम: शिवाय का चंदन की माला से 108 बार जाप करना चाहिये।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos