सावन आज से: भगवान शिव को चढाएं ये 5 खास चीजें, हर परेशानी हो सकती है दूर

Published : Jul 25, 2021, 09:00 AM ISTUpdated : Jul 25, 2021, 12:04 PM IST

उज्जैन. आज (25 जुलाई, रविवार) से भगवान शिव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है। इस महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान शिव को कुछ चीजें विशेष रूप से प्रिय हैं। सावन में ये चीजें शिवजी को चढ़ाने से हर समस्या का समाधान हो सकता है। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 7 चीजें…

PREV
15
सावन आज से: भगवान शिव को चढाएं ये 5 खास चीजें, हर परेशानी हो सकती है दूर

गंगाजल
गंगा भगवान विष्णु के चरणों से निकली और भगवान शिव की जटा से धरती पर उतरी है इसलिए सभी नदियों में गंगा परम पवित्र है। गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक करने से मानसिक शांति और सुख की प्राप्ति होती है।

25

गन्ने का रस
शास्त्रों से गन्ने को बहुत ही पवित्र माना गया है। प्रेम के देवता कामदेव का धनुष गन्ने से बना है। देवप्रबोधनी एकादशी के दिन गन्ने का घर बनाकर भगवान विष्णु की देवी तुलसी की पूजा की जाती है। छठ पर्व में भी छठी मैय्या के लिए गन्ने का घर बनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

35

धतूरे का फूल
धतूरा के फल के समान धतूरे का फूल भी भगवान शिव को प्रिय है। इसका कारण यह है कि यह सफेद होता है और औषधीय कारणों से गुणकरी होता है। मानसिक शांति के लिए धतूरे के पुष्प को शिवलिंग पर अर्पित करें।

45

भांग
भगवान शिव को भांग यानी विजया बेहद प्रिय है। शिवरात्रि के अवसर पर भांग के पत्ते या भांग को पीसकर दूध या जल में घोलकर भगवान शिव का अभिषेक करें तो रोग दोष से मुक्ति मिलती है।

 

55

धतूरा
सावन में पर शिवलिंग पर धतूरा अर्पित करें। इससे शत्रुओं का भय दूर होता है साथ ही धन संबंधी मामलों में उन्नति होती है।

Recommended Stories