Published : Jul 24, 2021, 11:49 AM ISTUpdated : Jul 24, 2021, 02:02 PM IST
उज्जैन. इस बार 25 जुलाई, रविवार से हिंदू पंचांग का पांचवां महीना सावन शुरू हो रहा है, जो 22 अगस्त, रविवार तक रहेगा। इस महीने में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार शास्त्रों में कुछ ऐसे काम बताए गए हैं जो हमें सावन मास में नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से हमें अशुभ परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। आगे जानिए सावन से जुड़ी खास बातें और वो कौन-से काम हैं जो हमें सावन में नहीं करने चाहिए…
सावन से जुड़ी खास बातें
- सावन पांचवां हिन्दी माह है। इसके स्वामी वैकुंठनाथ हैं, और श्रवण नक्षत्र में इसकी पूर्णिमा आने से इसे श्रावण या सावन माह कहा जाता है।
- इस बार सावन रविवार से शुरू होकर इसी वार को खत्म होगा। शिवजी की पूजा में सोमवार का विशेष महत्व है। श्रवण नक्षत्र के स्वामी चंद्रदेव हैं। चंद्र का एक नाम सोम भी है। चंद्रवार को ही सोमवार कहते हैं।
28
1. सावन मास में सुबह देर तक न सोएं। जल्दी उठने का प्रयास करें। इससे आपका दिन अच्छा गुजरेगा।
38
2. सावन में हरि सब्जियां खाने से बचें, क्योंकि इस समय सब्जियों में कई तरह से बैक्टीरिया और वायरस फैलने का खतरा होता है।
48
3. सावन में मूली एवं बैंगन भी नहीं खाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। साथ ही तेल में पकी चीजें खाने से भी परहेज करना चाहिए।
58
4. सावन में तामसिक चीजों जैसे प्याज, लहसुन, मांस, मछली आदि का सेवन न करें।
68
5. इस महीने में किसी भी तरह का नशा न करें और अगर आपको किसी तरह के नशे की लत है तो उसे छोड़ने का प्रयास करें।
78
6. सावन में घर आए किसी याजक यानी मांगने वाले को खाली हाथ न लौटाएं। उसे कुछ न कुछ अवश्य दें।
88
7. संभव हो तो ब्रह्मचर्य का पालन करें और उत्तेजक विचार भी मन में न लाएं।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi