16 अगस्त तक कर्क राशि में रहेगा सूर्य, किस राशि पर कैसा होगा इसका प्रभाव?

Published : Jul 16, 2021, 09:39 AM ISTUpdated : Jul 16, 2021, 12:31 PM IST

उज्जैन. 16 जुलाई, शुक्रवार की शाम लगभग 4.51 पर सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में ये ग्रह 16 अगस्त की रात तक रहेगा। इसके बाद सूर्य सिंह राशि में प्रवेश कर जाएगा। सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण इस प्रकार है…

PREV
112
16 अगस्त तक कर्क राशि में रहेगा सूर्य, किस राशि पर कैसा होगा इसका प्रभाव?

मेष राशि
मानसिक अशांति परेशान कर सकती है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। सरकारी नौकरी में प्रयास करना चाहें तो भी अवसर अच्छा रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।
 

212

वृषभ राशि
कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा। अत्यंत उत्साही और शीघ्र निर्णय लेने के फलस्वरूप आपकी योजनाएं पूर्णरूप से फलीभूत रहेंगी। भाई बहनों के बीच आपसी मतभेद बढ़ने न दें।

312

मिथुन राशि
कहीं न कहीं मानसिक अशांति तथा पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति भी अधिक ध्यान दें, अग्नि विष तथा दवाओं के रिएक्शन से बचें। दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

 

412

कर्क राशि
मान सम्मान तथा सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी किंतु स्वास्थ्य विशेषकर के शारीरिक पीड़ा से सावधान रहना पड़ेगा। अपने व्यक्तित्व तथा निर्णय लेने की क्षमता से कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे किंतु अपने चित्त को स्थिर रखें पारिवारिक अलगाव से बचें।

512

सिंह राशि
मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार मिल सकता है। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस तथा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहने के योग बन रहे हैं।

612

कन्या राशि
परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। जमीन-जायदाद से जुड़े कार्य संपन्न होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी।

712

तुला राशि
कार्य-व्यापार में उन्नति तो होगी ही नौकरी में भी पदोन्नति के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास कर रहे हों तो सफल रहेंगे। उच्चाधिकारियों से भी मधुर संबंध बनेंगे। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

 

812

वृश्चिक राशि
साहस एवं पराक्रम की वृद्धि होगी पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बन रहे हैं। अपनी योजनाओं को तब तक गोपनीय रखें जब तक कि उसे पूर्ण न कर लें।

912

धनु राशि
कार्य-व्यापार में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। स्वास्थ्य विशेषकर के हृदय संबंधी विकार के प्रति सावधान रहें। दवाओं के रिएक्शन और इंफेक्शन से बचें। मान-सम्मान तथा सामाजिक पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। 

1012

मकर राशि
शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। ससुराल पक्ष से भी मनमुटाव बढ़ सकता है। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी किंतु साझा व्यापार करने से परहेज करें। दैनिक व्यापारियों के लिए समय अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा। शीर्ष नेतृत्व से सहयोग मिलेगा।

1112

कुंभ राशि
कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। नौकरी में भी पदोन्नति तथा सम्मान वृद्धि होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस एवं नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहने के योग बन सकते हैं। हर तरफ प्रभाव वृद्धि ही होगी।

 

1212

मीन राशि
धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बन रहे हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। तनाव के बावजूद कामयाबियां मिलती रहेंगी।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories