पौधों को घर में रखने के भी हैं कुछ खास नियम, इनसे भी आपकी लाइफ हो सकती है खुशहाल

Published : Apr 24, 2021, 11:46 AM IST

उज्जैन. वास्तुशास्त्र में दिशा, वस्तु और घर में रखे सामान का सर्वाधिक महत्व बताया गया है। इन सब चीजों का व्यक्ति के भाग्य पर काफी प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों और मनुष्य के संबंधों पर विस्तार से चर्चा की गई है। वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधे लगाने के लिए कई नियम बताए गए हैं, जिन्हें ध्यान से पढ़कर आप भी अपने अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। आगे जानिए कौन-से पौधे घर में लगाना चाहिए और कौन से नहीं…

PREV
16
पौधों को घर में रखने के भी हैं कुछ खास नियम, इनसे भी आपकी लाइफ हो सकती है खुशहाल

1. चीनी फेंगशुई में भी मनी प्लांट को घर में लगाना शुभ माना गया है। ज्योतिष के अनुसार मनी प्लांट में शुक्र का वास माना गया है। इसे लगाने से परिवार के लोगों में प्रेम बना रहता है और आर्थिक कमी कभी नहीं होती। मनी प्लांट को आग्नेय कोण में नीले कांच की बोतल में पानी भरकर लगाना चाहिए। हर दिन पानी बदलते रहना चाहिए।
 

26

2. घर में बांस के पौधे लगा सकते हैं। फेंगशुई के अनुसार बांस के पौधे सुख व समृद्धि के प्रतीक होते हैं। कांच के जार में छोटे आकार के बांस के पौधों को लाल धागे में बांधकर दुकान, प्रतिष्ठान में ईशान या उत्तरी दिशा में रखने से आर्थिक प्रगति होने लगती है।
 

36

3. घर या दुकान-ऑफिस की पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने के लिए गुलदस्तों में रोज ताजे फूल लगाएं। फूलों के गुलदस्ते सौभाग्य में वृद्धि करते हैं। मुरझाए फूल व पत्तियां नेगेटिव एनर्जी उत्पन्न करती हैं। इसलिए फूलों को बासी होते ही बदल देना चाहिए।
 

46

4. तुलसी के पौधे का न केवल धार्मिक महत्व है बल्कि यह एक चमत्कारिक औषधीय पौधा भी है। इसका स्पर्श व इससे होकर आने वाली हवा बहुत लाभकारी है। इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाया जा सकता है। प्राचीन काल में तुलसी का पौधा घर के मध्य स्थान में लगाया जाता था, लेकिन आजकल वैसी जगह घरों में होती नहीं।
 

56

5. बेडरूम के नैऋत्य कोण में टेराकोटा या चीनी मिट्टी के फूलदानों में सूरजमुखी के फूल लगा सकते हैं।
 

66

6. ऊंचे व घने वृक्ष घर के दक्षिण या पश्चिम भाग में घर की दीवारों से थोड़ी दूर ही लगाना चाहिए।
 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories