उज्जैन. जिन घरों में वास्तु दोष होते हैं, वहां रहने वाले लोगों को नकारात्मकता का सामना करना पड़ता है। वास्तु दोषों से बचने के लिए घर में शुभ चीजें रखनी चाहिए। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। घर में सकारात्मकता रहती है तो इसका शुभ असर हमारी मानसिकता पर होता है। विचारों में भी सकारात्मकता बनी रहती है। जानिए वास्तु की कुछ खास टिप्स, जिनसे घर के वास्तु दोष दूर किए जा सकते हैं...
1. घर में अग्नि से संबंधित चीजें, जैसे गैस, दीपक, पूजा में प्रयोग होने वाली चीजों को घर के आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।
27
2. घर में भगवान श्रीगणेश की मूर्ति या तस्वीर रखनी चाहिए। घर की उत्तर-पूर्व दिशा में सिंदूरी गणेश की तस्वीर लगाना या मूर्ति रखना श्रेष्ठ रहता है।
37
3. रोज सुबह सूर्यदेव के दर्शन करने की परंपरा है। अगर सूर्य की मूर्ति रखना चाहते हैं तो सात घोड़े के रथ पर सवार सूर्यदेव की तस्वीर या प्रतिमा रखनी चाहिए। ये फोटो या मूर्ति पूर्व दिशा में लगाएं। घर से निकलने से पहले सूर्यदेव के दर्शन करना चाहिए।
47
4. घर के मंदिर में श्रीयंत्र भी रखना चाहिए। श्रीयंत्र को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। अन्य देवी-देवताओं के साथ ही श्रीयंत्र की भी पूजा करनी चाहिए।
57
5. अगर बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है तो स्टडी टेबल पर छोटा सा पिरामिड रखना चाहिए।
67
6. वास्तु के अनुसार घर में मनी प्लांट भी लगाना चाहिए। मनी प्लांट के पत्ते पीले पड़ जाए या खराब हो जाए तो उन्हें हटा देना चाहिए। मनी प्लांट को जमीन पर नहीं फैलाना चाहिए।
77
7. रोज सुबह-शाम के घर के मंदिर में दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे सकारात्मकता बनी रहती है।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi