वास्तु टिप्स: ये 5 शुभ चिह्न और चीजें घर में रखने से खत्म होती है नेगेटिव एनर्जी

उज्जैन. वास्तु शास्त्र में कई ऐसी वस्तुओं के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में रखने से पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है और कुछ ऐसी वस्तुएं भी बताई गई है, जिनको अगर घर में रखा जाए तो उनका नेगेटिव इफेक्ट पड़ सकता है। आज हम आपको वास्तु के कुछ ऐसे चिन्हों के बारे में बताने जा रहे हैं जो यदि घर में हों तो किसी भी प्रकार का वास्तु दोष घर पर बुरा प्रभाव नहीं डाल पाता। यह वस्तुएं घर में रखने से नेगेटिव एनर्जी को खत्म करती हैं और ये चीजें घर के वास्तु दोष के बुरे प्रभावों को खत्म करते शुभ फल प्रदान करती है।

Asianet News Hindi | Published : Oct 8, 2020 3:05 AM IST

15
वास्तु टिप्स: ये 5 शुभ चिह्न और चीजें घर में रखने से खत्म होती है नेगेटिव एनर्जी

ऊं का चिह्न
ऊं का चिह्न घर में रखने से एक ख़ास प्रकार की ऊर्जा का संचार होता है, जो घर में रोगों को उतपन्न करने वाली ऊर्जा को नष्ट करती है। इसे आप घर के प्रवेश द्वार के पास, घर के मध्य में या घर के किसी भी कोने में रख सकते हैं।
 

25

मछली
वास्तु में मछली को खुशहाली से जोड़ा जाता है और यदि यह चिन्ह जोड़े में हो तो और भी अच्छा होगा। मछली के प्रतिक चिन्ह को घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इससे धन लाभ होता है। यदि आप चिन्ह नहीं रख सकते तो फिश एक़्वेरियम भी रख सकते हैं।
 

35

हाथ के निशान
घर के मेन गेट पर या उसके पास वाली दीवार पर महिलाओ को हाथ में हल्दी लेकर छापना चाहिए। ये निशान वास्तु में शुभ माने जाते हैं। मान्यता है कि सृष्टि के पांच तत्व हमारे हाथ की हथेली में समाए हैं। इसलिए ये निशान घर में सुख एवं समृद्धि लाते हैं।
 

45

मंगल कलश
यह मिटटी या किसी पवित्र धातु का पात्र होता है, जिसमें शुद्ध जल भरा जाता है। इस पर अशोक या आम की पत्तियों के अलावा लाल धागा बांधा जाता है। इसे स्वास्थ्य, समृद्धि और कल्याण का सूचक माना जाता है। इसे घर के मंदिर में स्थापित करना चाहिए।
 

55

स्वस्तिक
यदि आप धन से सम्बंधित समस्या से परेशान रहते हैं। धन आता तो है, लेकिन टिक नहीं पाता। इसके अलावा घर के सदस्य बार-बार बीमार पड़ जाते हैं तो आप स्वस्तिक का चिह्न घर जरूर लाएं। इस चिह्न को घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ लगा सकते हैं।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos