उज्जैन. वास्तु शास्त्र में एनर्जी का बहुत बड़ा महत्त्व है। हर मनुष्य की अपनी एनर्जी होती है, जो हमारे आस-पास रहने वाली और हमारे द्वारा उपयोग की जाने वाली वस्तुओं को भी प्रभावित करती है। ऐसे में दूसरों की कुछ वस्तुओं का उपयोग करना हमारे लिए दुर्भाग्य और आर्थिक परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए ध्यान रखें भूलकर भी दूसरों की इन 5 चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए…
बिस्तर
किसी अन्य व्यक्ति के बिस्तर या पलंग पर सोना से उसकी एनर्जी हमें इफेक्ट कर सकती है। अगर उस व्यक्ति को कोई बीमारी है तो हम भी उस बीमारी का शिकार हो सकते हैं।
25
घड़ी
हाथों में पहनी जाने वाली घड़ी भी मनुष्य पर अच्छी-बुरी एनर्जी डालती है। दूसरों की घड़ी पहनने पर मनुष्य के कामों में असफलता और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
35
वस्त्र
दूसरों के कपड़े मांगना या प्रयोग करना भी आपके लिए कई तरह की परेशानियों और दुखों का कारण बन सकता है। इसलिए दूसरों के कपड़े मांगने या पहनने से बचें।
45
धन
किसी अन्य व्यक्ति के धन पर नज़र डालना या उधार लेकर वापस न करना भी मनुष्य के लिए आर्थिक परेशानियों और दुर्भाग्य का कारण बनता है। इसलिए किसी से उधार लेने पर उसे पैसे जरूर लौटा दें।
55
रुमाल
किसी भी अन्य व्यक्ति के रुमाल का उपयोग करना उन दो लोगों के बीच लड़ाई और तनाव का कारण बनता है। साथ ही दूसरे का रुमाल लेने वाले को लगातार पैसों के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi