Published : Aug 09, 2022, 02:01 PM ISTUpdated : Aug 11, 2022, 09:18 AM IST
उज्जैन. श्रावण मास की पूर्णिमा पर रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2022) का पर्व मनाया जाता है। पंचांग भेद के कारण ये पर्व इस बार 11 और 12 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहन की उपहार देकर उसकी रक्षा का वचन देता है। इस मौके पर अगर बहन को उसकी राशि के अनुसार खास गिफ्ट (Raksha Bandhan Gift According to Zodaic) दिया जाए तो ये गुड लक की तरह काम करता है। आगे जानिए इस रक्षाबंधन पर आप अपनी प्यारी बहन को उसकी राशि अनुसार क्या गिफ्ट दे सकते हैं…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि की स्वामी मंगल है। अगर आपकी बहन की राशि मेष है तो आप उसे जिंक धातु की बने शोपीस गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। लाल रंग की वस्तुएं, लाल रंग की ड्रेस या कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं जैसे मोबाइल आदि भी उपहार में देना शुभ रहेगा।
212
इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। अगर आपकी बहन की राशि वृषभ है तो उसे आप कोई अच्छा सा परफ्यूम, चांदी का कोई आभूषण, लग्जरी कपड़े या कोई मंहगा गैजेट गिफ्ट में दे सकते हैं। ये चीजें उसके लिए गुड लक साबित हो सकती हैं।
312
इस राशि का स्वामी बुध है। ये सौम्य ग्रह है। इस राशि के बहनों को आप एज्युकेशन से जुड़ी कोई अच्छी सी चीजें भेंट कर सकते हैं जैसे उसकी पसंद की कोई किताब, मंहगा पेन सेट। इसके अलावा हरे रंग की कोई ड्रेस अथवा पन्ने रत्न की अंगूठी भी उपहार में दी जा सकती है।
412
इस राशि के लोगों पर चन्द्रमा का विशेष प्रभाव रहता है। आपकी बहन की राशि भी कर्क है तो आप उसे चांदी के आभूषण जैसे अंगूठी, पायजेब आदि चीजें दे सकते हैं। इसके अलावा मोतियों की माला, सीप से बने शोपीस, उसकी पसंद के कपड़े भी गिफ्ट में दे सकते हैं।
512
इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि वाली बहनों को गुड लक के लिए सोने के आभूषण, माणिक रत्न या तांबे का कोई शोपीस उपहार में दिया जा सकता है। इसके अलावा अच्छी सी ड्रेस और घड़ी भी अपनी प्यारी बहन को आप गिफ्ट कर सकते हैं। इससे उसे शुभ फल मिलेंगे।
612
इस राशि का स्वामी बुध है जो भगवान श्रीगणेश से संबंधित है। इस राशि की बहनों को आप कांसे की कोई मूर्ति, ग्रीन साड़ी या कोई अन्य ड्रेस, गणेशजी की मूर्ति या फोटो उपहार में दें। अगर आपकी बहन पढ़ाई कर रही है तो उसे पेन सेट या कोई ज्ञानवर्धक किताब भी दे सकते हैं।
712
इस राशि के लोग शुक्र ग्रह से प्रभावित होते हैं। ये ग्रह सुख-संपत्ति का स्वामी है। इस ग्रह को मजबूत करने के लिए अपनी बहन को आप खुशबूदार परफ्यूम, केसर की मिठाई, गोल्डन या सिल्वर कलर की ड्रेस, सोने-चांदी के आभूषण आदि उपहार में दे सकते हैं।
812
इस राशि का स्वामी मंगल है। इसलिए जिन लोगों की बहन की राशि वृश्चिक है तो वे अपनी बहन को मूंगे (रत्न) से बने आभूषण, अंगूठी व तांबे की वस्तुएं उपहार में दे सकते हैं। लाल रंग की साड़ी या कोई अन्य ड्रेस देने से भी इस राशि की शुभता बढ़ती है।
912
इस राशि के लोग बृहस्पति यानी गुरु ग्रह से प्रभावित होते हैं। ये ग्रह धर्म और आध्यात्म का प्रतीक है। इसलिए इस राशि की बहन को किताबें, धार्मिक साहित्य, सोने के आभूषण, पीले रंग के वस्त्र आदि उपहार में दिए जा सकते हैं। इससे इन्हें शुभ फल मिल सकते हैं।
1012
इस राशि का स्वामी शनि है। जिन लोगों की बहन का राशि मकर है, वे अपनी बहन को मोबाइल, लेपटॉप या कोई गैजेट उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा डार्क कलर की कोई ड्रेस, नीलम रत्न और धातु की कोई शो-पीस भी उपहार में दिया जा सकता है। इससे शनिदेव की कृपा इन पर बनी रहेगी।
1112
इस राशि पर शनि का ही प्रभाव है। इस राशि की बहन को आप उसकी पसंद के कपड़े, सैंडिल, ब्रेसलेट, पत्थर से बने शोपीस या नीलम के आभूषण, अंगूठी आदि उपहार में दे सकते हैं। इससे इनकी लाइफ में हैप्पीनेस बनी रहेगी और इनकी हर इच्छा पूरी होगी।
1212
इस राशि का स्वामी बृहस्पति है, जिन्हें गुर भी कहा जाता है। इस राशि की बहनों पर आप सोने के आभूषण, पीली मिठाई, पीले वस्त्र या पुखराज रत्न आदि उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा बहन के लिए आप कोई अच्छी किताब भी ला सकते हैं।