IAS की तैयारी करने दिल्ली गया था ये शख्स, इस तरह लगातार तीसरी बार बना आप विधायक

Published : Feb 12, 2020, 11:32 AM ISTUpdated : Feb 12, 2020, 11:33 AM IST

संतकबीरनगर (Uttar Pradesh). यूपी के संतकबीरनगर के रहने वाले अखिलेश पति त्रिपाठी ने लगातार तीसरी बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप के टिकट पर जीत दर्ज की। ये मॉडल टाउन सीट से चुनाव मैदान में थे। इनकी जीत के बाद गांव में जश्न मना। आज हम आपको इनके संतकबीरनगर से दिल्ली तक के सफर के बारे में बताने जा रहे हैं।

PREV
16
IAS की तैयारी करने दिल्ली गया था ये शख्स, इस तरह लगातार तीसरी बार बना आप विधायक
अखिलेश पति त्रिपाठी संतकबीरनगर के मेंहदावल के रहने वाले हैं। इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में इन्होंने बीजेपी के कपिल मिश्रा को 12 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। दिल्ली के मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र में युवा मतदाताओं के बीच इनकी अच्छी पकड़ है। आम आदमी पार्टी के संस्थापक नेताओं में शामिल अखिलेश ने पहली बार 2013, फिर 2015 और अब 2020 में जीत दर्ज की।
26
अखिलेश की शुरुआती पढ़ाई संतकबीरनगर के डीएवी इंटर कॉलेज से हुई। साल 1998 में हाईस्कूल और 2000 में इंटरमीडिएट पास करने के बाद इन्होंने प्रयागराज के ईसीसी कॉलेज से साल 2003 में बीए किया। इसके बाद 2005 में प्राचीन इतिहास विषय में परास्नातक किया।
36
इनके पिता अभयनंदन त्रिपाठी रिटायर्ड टीचर हैं। वो कहते हैं, साल 2006 तक बेटे ने प्रयागराज में ही रह कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की।
46
पिता अभयनंदन कहते हैं, साल 2007 में दिल्ली में आईएएस की तैयारी करने चला गया। बेटे का सपना था कि एक आईएएस अफसर बने।
56
वो कहते हैं, दिल्ली जाने के बाद बेटा अन्ना हजारे के आन्दोलन से प्रभावित हुआ और उनके आंदोलन से जुड़ गया। इसी दौरान वो सामाजिक कार्य करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल से जुड़ा। जिसके बाद आप ने पहली बार उसे चुनाव मैदान में उतारा और बेटे ने जीत दर्ज की। पहली बार में वो दिल्ली के माडल टाउन विधानसभा क्षेत्र की जनता को पसंद आ गया।
66
पिता कहते हैं, मुझे खुशी है कि बेटा उस पार्टी से जुड़ा है जो देश में व्याप्त भ्रष्टाचार खत्म करने में जुटी है। बेटे की जीत के बाद गांव में लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

Recommended Stories