पंचायत चुनाव लड़ रही ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, रह चुकी है मिस इंडिया रनर अप

Published : Apr 03, 2021, 05:06 PM ISTUpdated : Apr 03, 2021, 05:12 PM IST

जौनपुर (Uttar Pradesh) । साल 2015 में फेमिना मिस इंडिया रनर अप रही बॉलीवुड एक्ट्रेस दीक्षा सिंह ने भी राजनीति में कदम रख दिया है। वे जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं। इसके लिए उन्होंने पर्चा भी खरीद लिया है। वहीं, मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्‍हें अपने गांव का विकास की दौड़ में पीछे रह जाना खलता है। इसी को दूर करने के लिए वह चुनाव में उतर रही हैं।

PREV
14
पंचायत चुनाव लड़ रही ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, रह चुकी है मिस इंडिया रनर अप

एक्ट्रेस दीक्षा सिंह बक्शा विकास खंड क्षेत्र के चितौडी गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता जितेंद्र सिंह का गोवा व राजस्थान में ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। जबकि, उनकी मां हाउस वाइफ हैं। दीक्षा सिंह ने जिले के वार्ड संख्या 26 बक्शा से जिला पंचायत सदस्य के लिए पर्चा खरीदा है। इतना ही नहीं, उन्होंने जमानत राशि भी जमा कर दी है। 
 

24

दीक्षा सिंह बताती हैं 'मैने गांव से कक्षा तीन तक की पढ़ाई की है। इसके बाद अपने पिता के साथ मुंबई और फिर गोवा चली गईं। मैं कालेज के समय से ही प्रतियोगिताओं व राजनीतिक डिबेट में हिस्सा लेती रही हूं। गांव में समय-समय पर आती रहती हूं। गांव आने पर देखा कि आज भी जौनपुर जिला विकास से कोसों दूर है, इसलिए पंचायत चुनाव में कुछ बदलाव की सोच से आई हूं।'

34

बताते चले कि दीक्षा सिंह ने फेमिना मिस इंडिया-2015 में भाग लिया था, इसमें वो रनर अप रहीं थी। अभी फरवरी 2021 में दीक्षा के आए एलबम ‘रब्बा मेहर करें’ खूब पसंद किया गया था। वे बालीवुड फिल्फ 'इश्क तेरा' की राइटर भी हैं। इसके अलावा इन्होंने पैंटीन, पैराशूट आयल, स्नैप डील से लेकर बड़ी कंपनियों के विज्ञापन में काम किया है। उनकी हाल ही में बड़े बैनर की वेब सीरीज भी आ रही है।

44

दीक्षा सिंह का मुकाबला बीजेपी के वरिष्ठ नेता स्व. राम चन्द्र सिंह की बहू शालिनी सिंह से होगा। शालिनी सिंह ग्रेजुएट हैं। शालिनी के पति सिद्धार्थ सिंह इस समय RSS के सहयोगी संगठन सक्षम से जुड़े हैं। जौनपुर में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण 15 अप्रैल को चुनाव होना है 3 और 4 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल होना है।

Recommended Stories