न दूल्हा न दहेज, इस लड़की ने 7 फेरों के बाद सिर्फ इस वजह से तोड़ दी शादी

Published : Feb 27, 2020, 07:55 PM IST

हरदोई (Uttar Pradesh). यूपी के हरदोई में सात फेरे लेने के तुरंत बाद विवाहिता ने शादी तोड़ दी। इसके पीछे की वजह न तो दूल्हे में कमी और न ही दहेज की कोई बात थी। बल्कि लड़की दूल्हे की तरफ से आए सामान से नाखुश थी, जिस वजह से उसने शादी तोड़ने का फैसला कर लिया। यही नहीं, लड़की पक्ष ने बरातियों को कमरे में बंद कर दिया। बवाल बढ़ने पर डायल 112 पर सूचना दी गई। जिसके बाद मामला सुलझा और बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। 

PREV
16
न दूल्हा न दहेज, इस लड़की ने 7 फेरों के बाद सिर्फ इस वजह से तोड़ दी शादी
मामला जिले के खुशीराम बगिया का है। यहां रहने वाली युवती के पिता की मृत्यु हो चुकी है। मामा ने उसकी शादी शाहजहांपुर में तय की थी।
26
बुधवार रात बरात धूमधाम से आई। जयमाल के बाद फेरे हुए। सभी रस्में हंसी खुशी हुई। डाल पूजा में लड़के पक्ष की तरफ से जेवर और अन्य सामान चढ़ाए गए।
36
लड़का पक्ष के द्वारा चढ़ाए गए जेवर देख दुल्हन नाराज हो गई। उसने कम और पुराना जेवर चढ़ाने की बात कहते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। जिसको लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया।
46
बरातियों का कहना था कि चढ़ावे में पांच जेवर के अलावा पांच साड़ी और एक लहंगा भी दिया था, लेकिन लड़की पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद सभी बरातियों को एक कमरे में बंद कर दिया गया।
56
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बरातियों को कमरे से बाहर निकाला। दोनों पक्षों को कोतवाली ले जाया गया।
66
शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया, लड़का और लड़की पक्ष के लोगों में बातचीत कराई गई। दोनों पक्षों ने लिखित समझौता कर रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories