हमीरपुर (Uttar Pradesh). यूपी के हमीरपुर में एक एक प्रेमी जोड़ा ऑनर किलिंग का शिकार होने से बच गया। हालांकि, आरोपी जोड़े को मरा समझ चुके थे। लेकिन दोनों ने किसी तरह लड़की के परिजनों के चंगुल से भागकर अपनी जान बचाई। दोनों सीधे एसपी के कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला चिकासी थाना क्षेत्र के बरौली खरका गांव का है। यहां रहने वाले 20 साल के दीपक को गांव की एक लड़की से प्यार हो गया। दोनों के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
25
इस बीच लड़की के घर वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो घरवालों ने उसे बुरी तरह पीटा।
35
पिटाई से नाराज लड़की प्रेमी दीपक के घर भागकर चली गई। आरोप है कि उस रात लड़की के पिता लक्ष्मण सिंह करीब आधा दर्जन साथियों के साथ घर में घुसे और प्रेमी जोड़े को पकड़कर एक ट्यूबवेल के पास ले गए। जहां दोनों के पैरों में जान से मारने की नीयत से बिजली का करंट लगा दिया।
45
बिजली का करंट लगते ही प्रेमी, प्रेमिका बेहोश हो गए। जिसके बाद लक्ष्मण सिंह दोनों को मरा समझकर वहीं छोड़ दिया और साथियों के साथ चला गया।
55
कुछ घंटों बाद जब प्रेमी जोड़े को होश आया तो दोनों किसी तरह हमीरपुर एसपी कार्यालय पहुंचे और अपनी आपबीती सुनाई। इस पर चिकासी थाने की पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।