500 रुपए लेकर मुंबई गई थी दिशा, आज कर रहीं करोड़ों दिलों पर राज, तस्वीरों में देखिए एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक

Published : Jun 13, 2020, 06:45 PM ISTUpdated : Jun 13, 2020, 07:05 PM IST

बरेली (Uttar Pradesh) । दिशा पाटनी आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्मों में अपने ग्लैमरस लुक से चर्चाएं बटोरने वाली दिशा बरेली की रहने वाली हैं और असल जिंदगी में भी काफी बोल्ड लुक में नजर आती हैं। अक्सर ही ग्लैमरस लुक में दिखने वाली दिशा अगर एथिनिक कपड़ों को पहनती हैं तो भी उसमें अपने ग्लैमर का तड़का लगाना नहीं भूलती हैं। बता दें कि दिशा का फिल्मी सफर आसान नहीं रहा था, क्योंकि जब दिशा बरेली से मुंबई गई थीं तो उनके पास सिर्फ 500 रुपए थे। इसका खुलासा खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में  किया था। दिशा ने कहा था कि मैं अकेली रहती थी और काम करती थी, लेकिन कभी भी परिवार से मदद नहीं मांगी। लेकिन अब दिशा मुंबई में करोड़ों के घर में रहती हैं। खबरों की माने तो उनके फ्लैट की कीमत 5 से 7 करोड़ के करीब है।

PREV
18
500 रुपए लेकर मुंबई  गई थी दिशा, आज कर रहीं करोड़ों दिलों पर राज, तस्वीरों में देखिए एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक


एक्ट्रेस दिशा पाटनी आज 28 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। दिशा पाटनी बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश, हॉट और फिट एक्ट्रेस मानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने जिमानिस्टिक के वीडियो शेयर करती रहती हैं।

28


साल 2018 में उनकी फिल्म बागी 2 रिलीज हुई। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी लीड रोल में थे। इनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद किया गया। इसके साथ ही दोनों के ऑफ स्क्रीन अफेयर के भी चर्चे शुरू हुए। दोनों एक साथ आउटिंग के दौरान कई बार स्पॉट हुए।

38


एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने बॉलीवुड में फिल्म एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी से डेब्यू किया। फिल्म सुपरहिट हुई और उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया।
 

48


टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के रिलेशनशिप को लेकर दिशा का कहना था कि वह काफी अच्छे दोस्त है। हालांकि टाइगर ने उन्हें डेट करने की बात कबूली थी।
 

58


टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अक्सर आपको एक साथ कई मौकों पर नजर आए। भले ये खुलकर अपने रिश्ते की बात न कबूलें पर आए दिन ये पब्लिकली साथ में कई बार स्पॉट हो जाते हैं।

68


बागी 2 के बाद दिशा पाटनी ने सलमान खान के साथ भारत फिल्म में काम किया। सलमान खान और दिशा पटानी का स्लो मोशन सॉन्ग काफी पॉपुलर भी हुआ है।
 

78


फिल्म भारत की सक्सेस के बाद वह आदित्य रॉय कपूर से था मलंग में दिखाई दीं। इस फिल्म में उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला।
 

88


दिशा पाटनी शिवसेना की युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे की भी अच्छी दोस्त हैं। दिशा और आदित्य डिनर के लिए मुंबई के बे रूट रेस्टोरेंट में जा चुके हैं।

Recommended Stories