इन 5 सवालों के कारण हाईकोर्ट ने लगाई 69 हजार शिक्षक भर्ती पर रोक, क्या आप जानते हैं इनके जवाब

लखनऊ(Uttar Pradesh).  हाईकोर्ट ने 69000 सहायक शिक्षक भर्ती पर रोक लगा दी है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा भर्ती के सन्दर्भ में शुरू हुई काउंसिलिंग के पहले दिन ही कोर्ट द्वारा रोक लगाने से सफल अभ्यर्थियों को खासी निराशा हाथ लगी है। हाईकोर्ट ने सरकार को इस भर्ती की 8 मई के बाद की गई सारी प्रक्रियाओं को शून्य घोषित करने का आदेश जारी करते हुए बड़ा झटका दिया है। इस भर्ती को रोकने के पीछे 1-2 नम्बर से असफल कुछ अभ्यर्थियों की एक याचिका थी जिसमे परीक्षा में पूछे आगे कुछ सवालों को गलत बताया गया था। इन अभ्यर्थियों ने कोर्ट के समक्ष जिन सवालों का जिक्र किया था आइए जानते हैं कि वो सवाल कौन से थे जिनकी वजह से ये पूरी भर्ती प्रक्रिया रोकनी पड़ी।

Asianet News Hindi | Published : Jun 4, 2020 8:32 AM IST / Updated: Jun 04 2020, 02:10 PM IST

15
इन 5 सवालों के कारण हाईकोर्ट ने लगाई 69 हजार शिक्षक भर्ती पर रोक, क्या आप जानते हैं इनके जवाब

प्रश्न का सही उत्तर ‘विकल्प संख्या -1 डॉ. सचिदानन्द सिन्हा' को बताया गया है। जबकि याचियों की ओर से कहा गया कि सभी अधिकृत पुस्तकों व लोकसभा की वेबसाइट तक पर ‘डॉ. राजेन्द्र प्रसाद' को सही उत्तर बताया गया है।

25

प्रश्न का सही उत्तर ‘विकल्प संख्या -1 मत्स्येन्द्रनाथ' बताया गया जबकि याचियों ने ‘विकल्प संख्या -2 गोरखनाथ' को सही उत्तर होने का दावा किया है।

35

इस प्रश्न का सही उत्तर ‘विकल्प संख्या -1 आत्मगौरव' बताया गया है,  जबकि याचियों ने ‘विकल्प संख्या -2 प्रेम' को सही उत्तर बताया है।

45

 प्रश्न का सही उत्तर कुंजी में ‘विकल्प संख्या -3 ‘वेलफेयर ग्राह्य' बताया गया,  जबकि याचियों का कहना था कि इस प्रश्न का इंग्लिश वर्जन अलग है, और सही उत्तर ‘ग्राहम बेलफोर' का विकल्प ही नहीं दिया गया है।

55

इस प्रश्न का सही उत्तर ‘विकल्प संख्या 2 डिस्लेक्सिया' बताया गया है,  जबकि याचियों का कहना है कि ‘विकल्प संख्या-3 डिस्प्रेक्सिया' सही उत्तर है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos