गोद में 9 माह की मासूम बेटी, कोरोना से जंग में मुश्किल ड्यूटी; महिला सिपाही के जज्बे को हर कोई कर रहा सलाम

Published : Apr 22, 2020, 12:32 PM ISTUpdated : Apr 22, 2020, 12:58 PM IST

लखनऊ(Uttar Pradesh ). देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन किया गया है। लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है। सिर्फ आवश्यक कार्यों के लिए प्रूफ दिखाने पर ही घर से बाहर जाने की परमीशन है। दुकाने व यातायात सभी कुछ बंद हैं। संकट के इस दौर में यूपी पुलिस का एक ऐसा चेहरा सामने आया है जिसकी हर ओर तारीफ हो रही है। यूपी पुलिस कहीं भूखों को खाना खिला रही है तो कहीं जरूरतमंदों को दवा पहुंचा रही है। ऐसे में राजधानी लखनऊ में एक महिला सिपाही के जज्बे की तारीफ हर जगह हो रही है। 

PREV
15
गोद में 9 माह की मासूम बेटी, कोरोना से जंग में मुश्किल ड्यूटी; महिला सिपाही के जज्बे को हर कोई कर रहा सलाम

इस महिला सिपाही का नाम सीमा यादव है। इस समय ये सिपाही राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में तैनात है। 

25

महिला सिपाही सीमा यादव के एक 9 माह की बेटी है। बेटी की देखभाल करना और लॉकडाउन में ड्यूटी कर अपना फर्ज निभाना दोनों इस महिला सिपाही के लिए आवश्यक है। 

35

ऐसे में इस महिला सिपाही ने बेटी को गोद में लेकर ही ड्यूटी करने का फैसला कर लिया। महिला सिपाही बेटी को गोद में लेकर अपनी ड्यूटी पूरी मुस्तैदी से निभा रही है। 

45

इस समय सिपाही सीमा यादव की ड्यूटी राजधानी लखनऊ के 1090 चौराहे पर लगी है। 1090 चौराहा लखनऊ का काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है। हांलाकि इस समय लॉकडाउन के कारण लोगों की आवाजाही कम हुई है। लेकिन यहां ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों को काफी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा रही है। 
 

55

महिला सिपाही के इस कार्य की हर तरफ तारीफ हो रही है। उधर से गुजरने वाले लोग उसकी तरफ देखकर उसकी प्रशंसा कर रहे हैं। लेकिन सिपाही सीमा यादव किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरत रही हैं। वह  बिना पास वाली हर गाड़ी को रोक कर उसके बारे में पूंछ  रही हैं। इस दौरान मासूम नन्ही बेटी भी उनके गोद में रहती है। 

Recommended Stories