शादी से चंद घंटे पहले छत से गिरी दुल्हन, टूट गया पैर, फिर दूल्हे ने ऐसे रचाई शादी

Published : Dec 15, 2020, 03:14 PM IST

प्रयागराज (Uttar Pradesh)। शादी के चंद घंटे पहले दुल्हन छत से गिर गई। उसका पैर टूट गया और स्पाइन में चोट की बात सामने आई। जिसे लेकर परिवार के लोग परेशान हो गए। ऐसे में उन्होंने दुल्हन की छोटी बहन से विवाह का विकल्प दिया। लेकिन, दूल्हे ने दो टूक कहा-पैर तो धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा। वह उससे ही ब्याह रचाएगा, जिससे रिश्ता तय हुआ है। फिर डॉक्टरों की सहमति से स्ट्रेचर पर ही फेरे लगे और सिंदूरदान की रस्म पूरी हुई। जिसकी खबर जिसे भी लगी वो दूल्हे और उसके परिवार की तारीफ करते नहीं थक रहा है। यह घटना 8 दिसंबर को कुंडा के मुजहेडी गांव की है।

PREV
15
शादी से चंद घंटे पहले छत से गिरी दुल्हन, टूट गया पैर, फिर दूल्हे ने ऐसे रचाई शादी

कुंडा के मुजहेडी गांव निवासी दुखीराम मौर्या की बड़ी बेटी आरती की शादी 8 दिसंबर को खलेसरगंज बाजार कुंडा से लगे श्रीपुर अरूहरिपुर गांव निवासी अवधेश मौर्य से तय थी। अवधेश इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने के बाद नोएडा की कंपनी में काम करता है।

25

शादी से चंद घंटे पहले दोपहर 12 बजे आरती घर में एक बच्चे को बचाने में छत से गिर गई। उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। 

35


एक्सरे में दोनों पैर में फ्रैक्चर और स्पाइन में चोट की बात सामने आई। वर पक्ष को यह वाकया पता चला तो अवधेश समेत कई बराती आरती के घर पहुंच गए।
 

45


आरती की बहन से शादी का विकल्प दिए जाने पर अवधेश ने इन्कार करते हुए आरती संग फेरों की बात कही। इस पर डॉक्टरों को सारी स्थिति बताई गई। चिकित्सकों ने अनुमति दी तो करीब सात बजे आरती को एंबुलेंस से घर ले जाया गया।
 

55


स्ट्रेचर पर पड़े पड़े आरती ने अवधेश संग सात फेरे लिए। फिलहाल आरती का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घरवालों का कहना है कि ठीक होने के बाद धूमधाम से विदाई की जाएगी। 

Recommended Stories