राम मंदिर ट्रस्ट के खाते से जालसाजों ने उड़ाए लाखों रूपए, दर्ज हुई FIR; लखनऊ की बैंक से निकाले रूपए

Published : Sep 10, 2020, 11:13 AM IST

लखनऊ(Uttar Pradesh).  अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए खोले गए ट्रस्ट के खाते में जालसाजों ने सेंधमारी कर दी है। ट्रस्ट के खाते से फर्जी चेक के जरिए 6 लाकह रूपए निकाल लिए गए हैं। लखनऊ की दो बैंकों से दो बार में तकरीबन 6 लाख रूपए निकाले गए हैं। इस बाबत अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके पहले भी कुछ जालसाज राम मंदिर के निर्माण के नाम पर फर्जी रूप से चंदा इकट्ठा करते पकड़े गए थे।  

PREV
15
राम मंदिर ट्रस्ट के खाते से जालसाजों ने उड़ाए लाखों रूपए, दर्ज हुई FIR; लखनऊ की बैंक से निकाले रूपए

अयोध्या में बनने वाले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से ठगों ने लखनऊ के एक बैंक से क्लोन चेक के जरिए 6 लाख रुपए निकाल लिए। जब तीसरे क्लोन चेक से धनराशि निकालने की कोशिश की जा रही थी तो वेरिफिकेशन के दौरान ठगी पकड़ी गई।
 

25

 ट्रस्ट ने अयोध्या कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीओ अयोध्या राजेश राय के मुताबिक, लखनऊ के एक बैंक से क्लोन चेक बनाकर 1 सितंबर को ढाई लाख और 3 सितंबर को साढ़े 3 लाख रुपए निकाले गए। 
 

35

तीसरी बार जब 9 लाख 86 हजार के फर्जी चेक से बैंक ऑफ बड़ौदा में पैसे निकालने की कोशिश की गई तो वेरीफिकेशन के लिए बैंक अधिकारियों ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को फोन किया।

45

महासचिव ने इतने बड़े अमाउंट का चेक देने से इंकार कर दिया। इस पर बैंक अधिकारियों ने ट्रांजेक्शन रोक दिया। सीओ ने बताया कि ट्रस्ट के महासचिव ने अयोध्या कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
 

55

अयोध्या के एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा जानकारी दी गई थी दो फर्जी चेक लगाकर पैसे निकाले गए हैं। यह चेक 1 सितंबर और दूसरा चेक 2 दिन बाद लगाकर पैसा निकाला गया। जब तीसरा चेक लगाया गया तो वेरिफिकेशन में मामला पकड़ा गया।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories