Published : Jun 07, 2020, 10:56 AM ISTUpdated : Jun 07, 2020, 11:34 AM IST
लखनऊ (Uttar Pradesh) । निर्वस्त्र होकर युवतियों को वीडियो कॉल कर उन्हें ब्लैकमेल करने वाले युवक को पुलिस के ठाकुरगंज से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक युवक स्क्रीन शॉट लेकर युवतियों को परेशान करता था। आरोपी युवक के खिलाफ 1090 (वीमेन पॉवर लाइन) में 71 शिकायतें दर्ज थीं। बार-बार चेतावनी के बाद भी जब युवक नहीं सुधरा तो उसकी गिरफ्तारी की गई।
पुलिस के मुताबिक 2017 से अब तक ठाकुरगंज के लक्ष्मीकांत के खिलाफ फोन और सोशल मीडिया पर युवतियों से छेड़छाड़ की 71 शिकायतें दर्ज थीं। एडीजी नीरा रावत के मुताबिक 28 वर्षीय लक्ष्मीकांत पेशे से निजी ड्राइवर है।
25
लक्ष्मीकांत अलग-अलग जगहों से महिलाओं, युवतियों के नंबर प्राप्त करने के बाद अश्लील मैसेज, फोन कॉल, वीडियो कॉल आदि करके महिलाओं को परेशान करता था।
35
एडीजी नीरा रावत ने बताया लक्ष्मीकांत निर्वस्त्र होकर महिलाओं को वीडियो कॉल करता था। विरोध पर महिलाओं को धमकाता भी था।
45
वीमेन पावर लाइन की ओर से कई बार लक्ष्मीकांत को चेतावनी भी दी गई। लेकिन, वह सुधरने को तैयार नहीं था।
55
एडीजी ने बताया कि महिलाओं को परेशान करने वालों को समझाने, चेतावनी देने, सुधरने का मौका देने के बाद हम एफआईआर दर्ज करवाने का काम कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।