भव्य तैयारी: अयोध्या में लगाई गई 15 फीट की भगवान राम की प्रतिमा, दीयों से सजे घाट-PHOTOS

Published : Oct 25, 2019, 06:55 PM IST

इस बार अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, घाटों पर दीयों को सजा​ दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, 26 अक्टूबर को करीब 5 लाख दीये जलाकर पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी है। बता दें, साल 2018 में सरयू नदी के किनारे घाटों पर तीन लाख दीये जलाए गए थे। जिस वजह से पूरी दुनिया की नजर इस दीपोत्सव पर बनी हुई है।

PREV
18
भव्य तैयारी: अयोध्या में लगाई गई 15 फीट की भगवान राम की प्रतिमा, दीयों से सजे घाट-PHOTOS
ढाई हजार बच्चे भगवान राम के जीवन, उनकी धनुष तीर को फोटो जरिए दिखाने में जुटे हैं। यूपी का सांस्कृतिक एवं पाटन विभाग भी पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। जिला प्रशासन, अयोध्या नगर निगम और शहर के बड़े शैक्षणिक संस्थान दीपोत्सव को भव्य बनाने में लगे हैं।
28
घाट पर भगवान हनुमान की प्रतिमा लगाई गई है। ​उनके कंधों पर एक तरफ श्रीराम और दूसरी तरफ लक्ष्मण बैठे हैं।
38
इस बार भगवान राम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक के पूरे दृश्य को 11 झांकियों के रूप में तैयार किया गया है, जिसे अयोध्या की सड़कों पर दिखाया जा रहा है।
48
योगी सरकार पहले ही अयोध्या दीपोत्सव महोत्सव को राज्य मेला घोषित कर चुकी है।
58
26 अक्टूबर को करीब 5 लाख दीये जलाकर पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी है। बता दें, साल 2018 में सरयू नदी के किनारे घाटों पर तीन लाख दीये जलाए गए थे। जिस वजह से पूरी दुनिया की नजर इस दीपोत्सव पर बनी हुई है।
68
इस बार 7 देशों की रामलीला भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। अयोध्या में दीपोत्सव का कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा।
78
घाट पर भगवान राम की एक 15 फीट की फाइबर की प्रतिमा लगाई गई है, जिसे कई रंगों में रूप दिया गया है। घाटों को त्रेता युग की तरह चमकाया जा रहा है। हालांकि, इस जगह पर पिछली बार दूसरी प्रतिमा बनाई गई थी, लेकिन इस बार फाइबर की प्रतिमा लगाई गई है। भगवान राम के तीर को पीले कलर में रंगा गया है। इस प्रतिमा का उद्घाटन 26 तारीख को खुद सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे।
88
अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, घाटों पर दीयों को सजा​ दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories