PHOTOS: दीपोत्सव की भव्य तैयारी, अयोध्या में इन 12 घाटों पर पर जलाए जाएंगे 4 लाख 50 हजार दीये
अयोध्या (Uttar Pradesh). इस बार अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, जिसपर पूरी दुनिया की नजर है। इस बार करीब 4 लाख 50 हजार दीये जलाकर पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी है। बता दें, साल 2018 में सरयू नदी के किनारे घाटों पर तीन लाख दीये जलाए गए थे। जिला प्रशासन, अयोध्या नगर निगम और शहर के बड़े शैक्षणिक संस्थान दीपोत्सव को भव्य बनाने में लगे हैं। अवध विश्वविद्यालय को भी इस दीपोत्सव को भव्य बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। hindi.asianetnews.com से खास बातचीत में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनोज दीक्षित ने दीपोत्सव की रूपरेखा शेयर की।
Ujjwal Singh | Published : Oct 17, 2019 7:14 AM IST / Updated: Oct 17 2019, 01:58 PM IST
तीन दिन तक हर दिन 5001 दीये जलाए जाएंगे। दीपोत्सव में पांच देशों मॉरीशस, नेपाल, सूरीनाम, इंडोनेशिया और थाइलैंड की रामलीला मंडलियां रामलीला का मंचन करेंगी।
भरत घाट : 25 हजार दीये जलाए जाने हैं।
दशरथ घाट : 50 हजार दीये जलाए जाने हैं।
कैकेयी घाट : 25 हजार दीये जलाए जाने हैं।
कौशल्या घाट : 60 हजार दीये जलाए जाने हैं।
लक्ष्मण घाट : 55 हजार दीये जलाए जाने हैं।
मंदवी, नागेश्वरनाथ और उमा घाट : 50 हजार दीये जलाए जाने हैं।