Published : Nov 20, 2020, 09:32 AM ISTUpdated : Nov 20, 2020, 11:35 AM IST
प्रतापगढ़ (Uttar Pradesh) । कुंडा कोतवाली क्षेत्र के चौंसा जिरगापुर में हर ओर चीख-पुकार मची है। एक साथ 14 लोंगों की सड़क हादसे में मौत के बाद यहां हर किसी की आंखों में आंसू हैं। सुबह से करुण क्रंदन ही सुनाई दे रहा है। लोग एक-दूसरे को ढांढस बंधाने का प्रयास कर रहे हैं। बता दें कि बीती देर रात बारातियों से भरी बोलेरो सड़क किनारे खड़ी ट्रक में टकरा गई थी। इस हादसे में बोलेरो सवार 14 बारातियों की दर्दनाक मौत हो गई है। मरने वालों में मासूम बच्चे सहित 6 किशोर और चार सगे भाई भी शामिल हैं। वहीं, पुलिस को शव निकालने के लिए गैस कटर का प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद 2 घंटे बाद किसी तरह सभी शवों को बाहर निकाला जा सका। दूसरी ओर मिनटों में शादी की खुशी मातम में बदल गई। यह हादसा मानिकपुर थाना के देशराज इनारा की है। जिसकी हम आपको तस्वीरें दिखा रहे हैं।
कुंडा के जिगरापुर चौसा के रहने वाले सुनील यादव की शादी नबाबगंज के शेखपुर गांव में थी। जहां शादी में शामिल होने के बाद सभी लोग लौटे थे कि कुछ ही किलो मीटर दूर देशराज इनारा के पास यह हादसा हुआ।
210
बारात छोड़कर परिजन अस्पताल तरफ भागने लगे। शादी-समारोह में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं 12 मृतक जिगरापुर गांव के रहने वाले हैं, जबकि बोलेरो चालक समेत 2 मृतक दूसरे गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं।
310
इस हादसे में पारसनाथ (ड्राइवर) (40), मिथिलेश कुमार (17), बबलू (22), अभिमन्यु (28), रामसमुझ (40), नान भैया (55), दयाराम (40), दिनेश (40), पवन (10), अमन (7), अंश (9), गौरव (10), सचिन (12) और हिमांशु (12) की मौत हुई है।
410
मरने वालों में जिगरापुर के श्रीनाथ के बेटे दिनेश और नान भइया भी शामिल हैं,लौटते समय दिनेश ने घरवालों को फोन करके आने की सूचना भी दी थी कि वह कुछ ही देर में घर पहुंच रहा है। कौन जानता था कि यह उसकी स्वजनों से आखिरी बातचीत है। ऐसा ही उसी गांव के दिनेश कुमार के बेटे पवन और अमन के साथ भी हुआ, दोनों इस दुर्घटना में मौत के गाल में समा गए।
510
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को गैस-कटर से काट कर सभी 14 लोगो के शव को बाहर निकाला। वहीं हादसा का पूरा रिस्क्यू करने में पुलिस टीम को तकरीबन दो घंटे का समय लग गया। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जाहिर किया है।
610
सीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ितों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।
710
इसी बोलेरो से हुआ था हादसा, जिसके करीब जाने से सुबह तक डर रहे थे लोग।
810
बाबागंज विधायक विनोद सरोज आज सुबह मृतकों के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संवेदना जताते हुए गमगीन परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया।
910
पोस्टमार्टम हाउस में कोतवाल सहित भारी तादाद में पुलिस फोर्स मौजूद है। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतकों के परिवार के लोगों के आने का इंतजार किया जा रहा है।
1010
यही है वह बोलेरो, जिसमें सवार थे बाराती।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।