Published : Mar 22, 2020, 11:15 AM ISTUpdated : Mar 22, 2020, 05:31 PM IST
लखनऊ (Uttar Pradesh)। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए यूपी के लोग एकजुट हो गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर आज जनता कर्फ्यू बेहद सफल है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। जनता कर्फ्यू के दौरान सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक उत्तर प्रदेश में मेट्रो रेल, रोडवेज बसें और सिटी ट्रांसपोर्ट सेवाएं पूरी तरह बंद हैं। पेट्रोल पंप भी सुबह 7 से रात 9 बजे तक बंद रहेंगे। हालांकि, इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े लोगों को फ्यूल भराने की छूट रहेगी। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज और गोमती नगर में दुकानें बंद हैं। राजधानी के 57 प्रमुख चौराहों पर पुलिसबल तैनात है। पुलिस जगह-जगह लोगों को कोरोना से जुड़े जरूरी निर्देश दे रही है। वाराणसी, मेरठ और आगरा में भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। जौनपुर में तड़के गुजरने वाली ट्रेनों पर दवाओं का छिड़काव किया गया। बता दें कि पीएम मोदी ने कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जनता से 22 मार्च को कर्फ्यू का आह्वान किया था। पीएम मोदी ने कहा था कि 22 मार्च रविवार को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन करना चाहिए। इस दौरान न लोग सड़क पर जाएं, न मोहल्ले में जाएं।
जौनपुर में गुजरने वाली ट्रेनों पर तड़के छिड़काव कराया गया है। इस दौरान यात्रा पर निकले लोगों की जांच कराई गई। स्टेशन और शहर का जिला प्रशासन ने भ्रमण किया। साथ ही जिले में धारा 144 लागू कर दिया है।
25
जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक उत्तर प्रदेश में मेट्रो रेल, रोडवेज बसें और सिटी ट्रांसपोर्ट सेवाएं पूरी तरह बंद हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में हैं, वे यहीं से अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं। शाम 5 बजे गोरखधाम मंदिर से घंटी बजाकर हौंसला बढ़ाएंगे।
35
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि संयम, सजगता, जागरुकता से महामारी के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाएं। कोरोना हारेगा-भारत जीतेगा। प्रदेश में कोरोना वायरस के 27 केस सामने आए हैं। इनमें से 11 ठीक हो चुके हैं। हमें आगे भी कर्फ्यू के लिए तैयार रहना होगा।
45
लखनऊ समेत प्रदेश के सभी जिलों की सभी दुकानें बंद है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के अलावा सड़क पर एक-दो लोग ही दिखे। वाराणासी में विश्वनाथ मंदिर के आसपास केवल सुरक्षाकर्मी नजर आए। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि, दूध-दवा और अन्य जरूरी समानों के लिए कुछ दुकानें खुली हैं।
55
वाराणसी, आगरा में सुबह 7 बजे से सन्नाटा पसरा है। रेलवे, बस स्टेशन पर इक्का दुक्का लोग ही नजर आए। चाय-पान की दुकानें बंद हैं। कानपुर, झांसी में कोरोना से बचाव के लिए लोग घरों में कैद हैं। झांसी रेलवे स्टेशन सूना पड़ा है। स्टेशन पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी दी जा रही है। बाजार, मंडियों में सन्नाटा है।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।