Published : Jun 24, 2020, 05:37 PM ISTUpdated : Jun 24, 2020, 05:59 PM IST
बरेली (Uttar Pradesh)। कोट बेचने वाले भारत के एक लड़के को इंडोनेशिया की रहने वाली लड़की से प्यार हो गया। दोनों अब शादी करना चाहते हैं, जिसके लिए उनके परिवार के लोग राजी है, किंतु बीच में इंडोनेशिया सरकार की शर्त आ गई है। अब इस शर्त को पूरा करने के लिए युवक बरेली सदर तहसील का चक्कर काट रहा है। युवक के मुताबिक इंडोनेशिया की सरकार उसे शादी करने की तभी, इजाजत देने की बात कह रही है जब वह अविवाहित होने का कोई प्रमाण पत्र देना। बता दें कि भारत में तहसील स्तर पर अभी तक ऐसा कोई प्रमाण पत्र नहीं जारी किया जाता है।
बरेली शहर में रहने वाला युवक बारादरी थाना क्षेत्र के तुलसी नगर में कोट बेचने का कार्य करता है। वह कोट बेचने इंडोनेशिया के जकार्ता शहर में भी जाता है। कारोबार करने के दौरान उसे वहां रहने वाली एक युवती से प्रेम हो गया। (प्रतीकात्मक फोटो)
25
लड़का जब इंडोनेशिया जाता तो लड़की से जरुर मिलता। दोनों अपनी लव स्टोरी अब शादी में बदलना चाहते हैं। लेकिन, कागजी प्रक्रिया ने इसपर ब्रेक लगा दिया है। जिसे पूरा करने के लिए अब वह सदर तहसील में चक्कर लगा रहा है।(प्रतीकात्मक फोटो)
35
युवक के मुताबिक इंडोनेशिया सरकार ने शादी करने के लिए उसके अविवाहित होने का प्रमाण पत्र मांगा है। वहीं, एसडीएम सदर ईशान प्रताप सिंह ने युवक से कहा कि वह वहां की सरकार का कोई भी कागज दिखा दे ताकि उस प्रमाणपत्र पर कार्रवाई की जा सके।(प्रतीकात्मक फोटो)
45
बता दें कि तहसील स्तर पर विवाहित होने का प्रमाण पत्र तो बनता है, लेकिन अविवाहित होने का कोई प्रमाण पत्र जारी नहीं होता है।(प्रतीकात्मक फोटो)
55
एसडीएम ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि यदि इंडोनेशिया सरकार के जरिये कोई कागजात भेजे जाएंगे तो उसके आधार पर आगे करवाई की जाएगी। (प्रतीकात्मक फोटो)