कंबल चोर यूपी पुलिस; नागरिकता कानून के विरोध में ऐसा क्या हुआ जो शेयर हो रही हैं ये तस्वीरें
लखनऊ. संशोधित नागरिकता कानून को लेकर अभी भी देश के कुछ राज्यों में विरोध प्रदर्शन जारी है। उत्तर प्रदेश की राजधनी लखनऊ में सीएए के विरोध में महिलाएं धरने पर बैठीं थीं। यहां यूपी पुलिस पहुंची और मुस्लिम महिलाओं से खाने पीने के सामान के साथ कंबल छीन कर ले गई। इसके बाद पुलिसवालों के ट्विटर पर कंबल ले जाते हुए वीडियो वायरल हो रहे हैं। साथ ही साइट पर #कम्बल_चोर_यूपी_पुलिस भी ट्रेंड करने लगा है। गुस्साए लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं..............।
Asianet News Hindi | Published : Jan 19, 2020 6:35 AM IST / Updated: Jan 19 2020, 12:14 PM IST
लखनऊ में सैकड़ों मुस्लिम महिलाएं शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रही थी। यहां पूरा जमावड़ा था लोग बिस्तर बिछाए खाने-पीने के सामान के साथ धरने पर बैठे थे।
सूचना के बाद पुलिस पहुंची और प्रदर्शनकारियों से उनका सामान और कंबल बिस्तर जब्त कर लिए गए। वहीं, महिलाओं का प्रदर्शन में साथ देने आए पुरुषों को धरना स्थल से हटा दिया गया।
इस कार्रवाई में पुलिस के कंबल ले जाने वाले फोटो और वीडियो वायरल हो गए। लोग ट्विटर पर यूपी पुलिस कंबर चोर के साथ कमेंट्स करने लगे।
खाने का सामान और कंबल छीनकर ले जाती पुलिस पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए गए।
लोगों ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के बीच भरी ठंड में प्रदर्शनकारियों को ठिठुरने के लिए छोड़ देने पर उत्तरप्रदेश पुलिस की जमकर आलोचना की।
लोगों ने कहा मंदी की वजह से यूपी पुलिस कंबल चुरा रही है।
कुछ लोग इस ट्रेंड पर मजे लेते नजर आए और रात को सोने वालों को आगाह करने लगे कि कहीं पुलिस आपका कंबल न चुरा ले जाए।
एक ट्रोलर ने तो उत्तर प्रदेश पुलिस के बजट पर ही सवाल उठा दिया।
कुछ ट्रोलर्स कंबल उठाकर ले जाती पुलिस पर हंसते दिखे।
एक ने कहा कंबल चाहिए था तो मांग लेते ऐसे चुराने की भी क्या जरूरत।