कनिका कपूर ने बाल सेट करने वालों का बैठा दिया गया घर, अब 48 घंटे बाद कम हुए बेबी डॉल के नखरे

Published : Mar 23, 2020, 07:02 PM ISTUpdated : Mar 24, 2020, 10:22 AM IST

लखनऊ (Uttar Pradesh)। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। कनिका का इलाज लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एसजीपीजीआइ) में चल रहा है। खबर है कि कनिका ने हजरतगंज स्थित एक सैलून में अपने बाल भी कटवाए थे। इस दौरान एक युवक और एक युवती संपर्क में आए थे। दोनों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। साथ ही उन्हें अपने घर में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। कनिका ने एक शोरूम का उद्घाटन भी किया था, जहां के कर्मचारियों को भी घर में रहने को कहा गया है। वहीं, संक्रमित होने के बावजूद वो अस्पताल के नियमों को दरकिनार करती रहीं। डॉक्टर-स्टाफ से उलझती रहीं। उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली। ऐसे में अस्पताल प्रशासन को दो टूक नसीहत दे डाली, जिसके बाद बेबी डॉल के स्टारडम का भूत उतर सा गया है। 

PREV
110
कनिका कपूर ने बाल सेट करने वालों का बैठा दिया गया घर, अब 48 घंटे बाद कम हुए बेबी डॉल के नखरे
सीएमओ लखनऊ ने मुताबिक मुंबई में ही कनिका कपूर को सरकारी दिशा निर्देशों के अनुसार एकांत में रहना था। वह लंदन से जब मुंबई हवाई अड्डे पर उतरी थीं, तभी उनको निर्देश दिया गया था। इसके बाद भी वह लखनऊ आ गईं और यहां पर पार्टियां अटैंड की।
210
कनिका 11 मार्च को लखनऊ आई और यहां पर लोगों से मिलना, स्थानों पर जाना और पार्टियों में भाग लेना जारी रखा। वह दो दिनों तक लखनऊ के पांच सितारा होटल ताज में रहीं।
310
खबर है कि कनिका ने हजरतगंज स्थित एक सैलून में अपने बाल भी कटवाए थे। इस दौरान एक युवक और एक युवती संपर्क में आए थे। पुलिस चौक निवासी युवक और चिनहट की रहने वाली युवती से संपर्क साधा है। दोनों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। इसके साथ ही उन्हें अपने घर में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं।
410
कनिका कपूर ने लखनऊ के एक शोरूम का उद्घाटन भी किया था। जानकारी होने के बाद पुलिस और स्वास्थ विभाग ने कर्मचारियों को भी घर में रहने को कहा है।
510
लंदन से लौटीं कनिका कपूर 11 मार्च को लखनऊ पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने लखनऊ में चार हाई-प्रोफाइल पार्टी में शिरकत भी की थी। लखनऊ में उनके संपर्क में करीब 200-300 लोग आए थे।
610
प्रशासन अब तक उनके संपर्क में आए सभी लोगों की तलाश में है। इन लोगों की लिस्ट तैयार करने के लिए पुलिस लोगों से मदद भी ले रही है।
710
लखनऊ के साथ ही कनिका कपूर कानपुर में भी अपने एक रिश्तेदार के घर गृह प्रवेश में जाने के साथ अन्य लोगों से भी मिली थीं। वहां भी करीब 50-60 लोगों से उन्होंने संपर्क किया था। जिन्हें पुलिस ट्रेस कर रही है।
810
कनिका कपूर 14 मार्च को सुबह 11:14 पर होटल ताज के रूम नंबर 362 में रुकी थी। 16 मार्च को सुबह 9.48 पर चेक-आउट किया था। कनिका के साथ कमरे में रुकने वाला दोस्त ओजस देसाई पार्टी के अगले दिन यानी 16 मार्च से ही गायब है। लखनऊ पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
910
लंदन से मुंबई होकर लखनऊ आने वाली कनिका कपूर की कोरोना वायरस संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनको संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एसजीपीजीआइ) में भर्ती कराया गया है।
1010
लंदन से लौटकर लखनऊ शहर में बवाल मचाने वाली कनिका अस्पताल के रूल्स फालो नहीं कर रही थी। डॉक्टर-स्टाफ से उलझती रहीं। उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली। ऐसे में अस्पताल प्रशासन को दो टूक नसीहत दे डाली, जिसके बाद बेबी डॉल के स्टारडम का भूत उतर सा गया है।

Recommended Stories