(शहीद राहुल कुमार की बहन नंदिनी)
औरैया के शहीद सिपाही राहुल कुमार के परिजन भी इस गिरफ्तारी पर आक्रोश में हैं। राहुल के पिता ओम कुमार ने कहा, "यदि पुलिस विकास दुबे जैसे दानव को सही ढूंढ रही थी तो आखिर वह उज्जैन पहुंचा कैसे? उसके उज्जैन पहुंचने और वहां सरेंडर होने में बड़ा खेल हुआ है।''
शहीद की बहन नंदिनी ने कहा, "जब तक विकास दुबे कुत्ते की मौत नहीं मरेगा, तब तक बेटे की आत्मा को शांति नहीं मिल सकती है। विकास दुबे को गोली मार देना चाहिए।''