Published : Nov 22, 2020, 06:24 PM ISTUpdated : Nov 27, 2020, 04:22 PM IST
आगरा ( Uttar Pradesh) । ताज नगरी आगरा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो सगे भाइयों ने दो सगी बहनों के साथ शादी की। मगर, दोनों ही दुल्हन सुहागरात के ठीक पहले शौच के बहाने फिल्मी अंदाज में जेवर-रुपए लेकर फरार हो गईं। दुल्हन की तलाशने के बाद उनका सुराग नहीं लगने पर दूल्हे भी मायूस हो गए हैं। वहीं, दोनों दुल्हन के विदा होकर ससुराल बाह थाना क्षेत्र के फरेरा गांव आने के तीन घंटे बाद ही फरार होने की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
बाह थाना क्षेत्र के फरेरा गांव निवासी दो सगे भाइयों की शादी गुरुवार को सोनभद्र की दो सगी बहनों के साथ हुआ। रात करीब 11 बजे शादी की रस्में पूरी हो गईं। इसके बाद उनकी विदाई की गई। आरोप है कि दुल्हनों के भाई ने शादी के बदले एक लाख रुपए भी लिए।
(प्रतीकात्मक फोटो)
25
रात करीब एक बजे दोनों ससुराल पहुंची दुल्हन ने शौच जाने की बात कही। सास दोनों को बहुओं को लेकर खेत पर गई थी। वहां पर एक दुल्हन ने अपने लोटे में लाया पानी फैला दिया। फिर, सास को पानी लेने के बहाने वहां से भेज दिया। सास पानी लेकर लौटी तो दोनों दुल्हन को वहां से गायब पाया। वह घबरा गईं, उसे लगा कि दुल्हनों के साथ अनहोनी न हो गई हो।
(प्रतीकात्मक फोटो)
35
परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। वह गांव वालों के साथ मिलकर गायब दुल्हनों को तलाश में जुट गए। मगर, दोनों का सुराग नहीं लगा। दुल्हन अपने पहने हुए जेवरात भी साथ ले गई हैं। इससे स्वजन को यकीन हो गया कि दुल्हन अपनी मर्जी से गायब हुई हैं।
(प्रतीकात्मक फोटो)
45
बताया जाता है कि दुल्हनों के वहां से भागने की पहले से तैयारी थी। इसके लिए एक गाड़ी पहले से गांव के बाहर खड़ी थी। आशंका है कि दोनों दुल्हन को पता भी गलत हो सकता है। वह सोनभद्र की जगह किसी और जिले की हो सकती हैं।
(प्रतीकात्मक फोटो)
55
दोनों दूल्हे और उनका परिवार परेशान हैं। पिता ने बेटों को शादी के लिए एक लाख भी रुपए दिए थे। इससे कि उनका घर बस सके। मगर, बेटों के सिर पर सेहरा बंधने के तीन घंटे बाद ही दुल्हनों के गायब होने से पिता का सपना टूट गया।
(प्रतीकात्मक फोटो)
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।