जब प्रियंका गांधी के पास दौड़कर पहुंचा अनजान शख्स, देखिए कांग्रेस महासचिव ने क्या किया

Published : Dec 28, 2019, 05:38 PM IST

लखनऊ (Uttar Pradesh). कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मुंबई से लेकर जयपुर तक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता संविधान बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम के तहत सड़क पर उतरे। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली, राहुल गांधी गुवाहाटी और प्रियंका गांधी लखनऊ में विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। प्रियंका ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएए और एनआरसी पर संदेश दिया। इस दौरान सुरक्षा में सेंध लगाकर एक कार्यकर्ता दौड़कर प्रियंका के करीब जा पहुंचा।

PREV
19
जब प्रियंका गांधी के पास दौड़कर पहुंचा अनजान शख्स, देखिए कांग्रेस महासचिव ने क्या किया
प्रियंका ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएए और एनआरसी पर संदेश दिया। इस दौरान सुरक्षा में सेंध लगाकर एक कार्यकर्ता दौड़कर प्रियंका के करीब जा पहुंचा।
29
प्रियंका गांधी के पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
39
अचानक भीड़ से एक शख्स सुरक्षा घेरा पार करके प्रियंका गांधी की तरफ दौड़ा।
49
शख्स जैसे ही मंच पर बैठी प्रियंका की कुर्सी के पास पहुंचा, वैसी ही सिक्युरिटी ने उसे पकड़ लिया।
59
सिक्युरिटी के पकड़ते ही प्रियंका अपनी कुर्सी छोड़कर खड़ी हो गईं और उस शख्स को संभाला।
69
प्रियंका ने उस अनजान शख्स का हाथ थामा और सिक्युरिटी से उसे छुड़ाया।
79
प्रियंका ने उस शख्स की पूरी बात सुनी। उसके बाद उसे वापस भेज दिया।
89
बता दें, केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले ही पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के परिवार से एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) सुरक्षा वापस ले ली है। उसके स्थान पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 'जेड प्लस' सुरक्षा मुहैया कराई गई थी।
99
कुछ दिन पहले ही दिल्ली में प्रियंका गांधी की सुरक्षा में चूक की खबर सामने आई थी। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस महासचिव के लोधी एस्टेट स्थित घर पर 26 नवंबर को एक कार में सवार सात लोगों ने उनके आवास में बिना पूर्व जानकारी के प्रवेश किया और सेल्फी के लिए कहा। प्रियंका गांधी के दफ्तर ने सीआरपीएफ में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

Recommended Stories