4 बच्चों की मां का आया 10 साल छोटे युवक पर दिल, परिवार को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई फरार; फिर हुआ ये अंजाम

Published : Sep 08, 2020, 11:38 AM IST

आगरा(Uttar Pradesh). कहते हैं इश्क जाति-पात, उम्र, परिवार कुछ नहीं देखता। कुछ ऐसे ही एक सनसनीखेज मामला आगरा में सामने आया है जहां खुद से 10 साल उम्र में छोटे युवक पर एक चार बच्चों की मां का दिल आ गया। यही नहीं महिला ने बच्चों, पति और परिवार को छोड़कर उस युवक के साथ भागने का भी निर्णय ले लिया। फिर एक दिन वह घर से बिना किसी को कुछ बताए गायब हो गई। फिर कुछ दिन बाद ही उसकी लाश मिली। इस मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है।  

PREV
15
4 बच्चों की मां का आया 10 साल छोटे युवक पर दिल, परिवार को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई फरार; फिर हुआ ये अंजाम

पुलिस ने बताया कि पुष्पा देवी पत्नी धर्मवीर निवासी सहीराम की गढ़ी, थाना बलदेव जनपद मथुरा की रहने वाली थी। पांच साल पहले मुकेश पुत्र जगबीर सिंह निवासी कच्नाउ, थाना बलदेव, मथुरा के साथ अपने चार बच्चों को छोड़कर चली आई थी। दोनों की दोस्ती फोन पर हुई थी। मुकेश और पुष्पा दोनों टेढ़ी बगिया स्थित विद्यानगर कॉलोनी में जगदंबा इंटर कॉलेज के पास किराए के मकान में रह रहे थे। कुछ दिनों से मुकेश का छोटा भाई राजपाल भी उन्ही के साथ रह रहा था। दोनों भाई किसी फैक्ट्री में नौकरी करते थे।

25

विद्या नगर स्थित उनके किराए के मकान में रविवार को पुष्पा (40) का शव घर में मिला था। पहले दोनों भाइयों ने किसी गंभीर बीमारी से पुष्पा की मौत की बात कही। लेकिन जब इसके एख्ब्र पुलिस को लगी तो पुलिस ने शव को कब्जे में लकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई थी।

35

पुलिस को पुष्पा के कथित पति मुकेश पर शक हुआ। पुलिस ने मुकेश को कब्जे में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया। मुकेश और उसके भाई को शक था कि पुष्पा के कई लोगों के साथ अवैध संबंध थे। इसी के चलते दोनों में झगड़ा हुआ और दोनों भाइयों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। 

45

थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि दोनों भाइयों को शक था कि पुष्पा देवी के कई लोगों से प्रेम संबंध हो गए हैं। जब काम पर चले जाते थे तो कई लोग घर पर आते थे। इससे मुकेश को बदनामी महसूस होती थी, जिस पर दोनों ने उसकी हत्या की योजना बनाई। 
 

55

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन मुकेश ने पुष्पा के पैर पकड़ लिए, जबकि राजपाल ने दुपट्टे से गला घोंट दिया। घटना को बीमारी बताने के लिए मुकेश अपनी भतीजी को देखने चला गया, जबकि राजपाल काम पर जाने का बहाना बनाकर गया था। पुलिस दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories