इस रूम में बंद है बेशकीमती खजाना, कई दिनों से हो रही खोलने की कोशिश

रामपुर (Uttar Pradesh). यूपी का रामपुर जिला एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार ये सांसद आजम खान नहीं बल्कि यहां की रियासत के आखिरी नवाब रजा अली खान की संपत्ति के बंटवारे को लेकर है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कैमरे की नजर में नवाब की संपत्ति का सर्वे चल रहा है। जिसके बाद इसका बंटवारा किया जाएगा। इस बीच नवाब के स्ट्रांग रूम का पता चला है। बताया जा रहा है कि इस रूम में बेशकीमती खजाना भरा है। इस रूम को लंदन की एक कंपनी ने बनाया था, ज‍िसका दावा है क‍ि ब‍िना चाबी के यह नहीं खुल सकता, चाहे बम व‍िस्फोट ही क्यों न करा द‍िया जाए।

Asianet News Hindi | Published : Feb 18, 2020 11:49 AM IST / Updated: Feb 18 2020, 05:32 PM IST

19
इस रूम में बंद है बेशकीमती खजाना, कई दिनों से हो रही खोलने की कोशिश
रियासती दौर के आखिरी नवाब मरहूम रजा अली खान की संपत्ति का बंटवारा मुस्लिम पर्सनल लॉ, शिया पर्सनल लॉ के हिसाब से सभी वारिसों में किया जाएगा। नवाब की चल और अचल संपत्ति का वैल्यूएशन होना है। उसके बाद पार्टीशन स्कीम तैयार करके उनके 16 वारिसों में इसे बांटा जाएगा।
29
जानकारी के मुताबिक, नवाब की चल और अचल संपत्ति में एंटीक और बेशकीमती चीजें शामिल हैं, जिसमें मशहूर कंपनियों के ब्रांडेड हथियार। जैसे पिस्टल, राइफल हैं। यही नहीं, सोना-चांदी की तलवारें और चाकू भी पाए गए हैं। इन सभी संपत्तियों के अलावा नवाब के पैलेस में एक स्ट्रांग रूम शामिल है, जिसमें बेशकीमती खजाने का अनुमान लगाया जा रहा।
39
इस स्ट्रांग रूम को खोलने के लिए कोर्ट आदेश दे चुकी है। जिसके बाद से करीब 3 दिन तक इसे खोलने की कोशिश की गई, लेकिन स्ट्रांग रूम नहीं खुल सका। हालांकि, कोशिशें लगातार जारी है।
49
जानकारी के मुताबिक, लंदन की एक मशहूर कंपनी चब ने इस स्ट्रांग रूम को तैयार किया था। कंपनी का दावा है कि बम ब्लास्ट से भी इस लॉकर पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस रूम की दीवार लोहे की बनी है। चब कंपनी बड़े-बड़े बैंकर्स को लॉकर सप्लाई कर चुकी है।
59
एडवोकेट कमिश्नर अरुण प्रकाश सक्सेना ने बताया, नवाब रजा अली खान के पास हर चीज एंटीक बेशकीमती और अनोखी है। नवाम की अलमारी से खूबसूरत हथ‍ियार मिले हैं। ये स्कॉटलैंड, लंदन, फ्रांस, जर्मनी सभी जगह के बने हुए हैं। उसके लिए कमेटी बनाई गई है।
69
एडवोकेट कमिश्नर अरुण प्रकाश सक्सेना ने बताया, 3 दिन स्ट्रांग रूम को खोलने की कोशिश की गई, लेकिन नाकाम रही। रूम खुलने के बाद ही आगे की जानकारी दी जा सकती है। लॉकर को काटने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कामयाबी नहीं मिली है।
79
कहा जा रहा है कि इस रूम में 60 किलो सोना, हीरे के ताज, सोने-चांदी के बर्तन, सोने के अलम और कई बेशकीमती धरोहरें होने का दावा है।
89
नवाब रजा रामपुर की रियासत के आखिरी नवाब थे। उनकी पहचान एक सहिष्णु और प्रगतिशील शासक के रूप में थी। उन्होंने अपनी सरकार में कई हिंदुओं को शामिल किया था, जिनमें उनके प्रधानमंत्री लेफ्टिनेंट कर्नल होरीलाल वर्मा भी शामिल थे।
99
रजा की मौत 1966 में 57 साल की उम्र में हुई। उन्हें अपने पिता की तरह इराक के कर्बला में दफनाया गया।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos