कानपुर एनकाउंटर: विकास दुबे के कारनामे से परेशान है उसका भांजा, बोला- मैं करूंगा कंस मामा का वध

Published : Jul 06, 2020, 06:36 PM IST

कानपुर(Uttar Pradesh). घात लगाकर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे के कारनामे से उसका पूरा परिवार व रिश्तेदार संकट में आ गए हैं। पुलिस विकास के बहनोई को थाने लाकर उससे पूछ्ताछ कर रही है। वहीं दूसरी ओर गैंगस्टर विकास दुबे की तलाश जारी है। कानपुर देहात का रहने वाला विकास दुबे का भांजा ध्रुव त्रिपाठी पिता को तीन दिन से थाने में रखने के कारण काफी परेशान है। उसका कहना है कि अब वक्त आ गया है, मैं करूंगा अपने कंस मामा का वध। ध्रुव ने बताया कि सालों से मामा ने कोई संपर्क नहीं किया है। यह वह रिश्ता है जिसकी वजह से ध्रुव और उसके पूरे परिवार को सबसे ज्यादा दर्द और तकलीफ झेलनी पड़ी है।

PREV
15
कानपुर एनकाउंटर: विकास दुबे के कारनामे से परेशान है उसका भांजा, बोला- मैं करूंगा कंस मामा का वध

अपने पिता को थाने में देख आवेश में आकर ध्रुव ने कहा कि अगर उसे आज हत्यारा विकास मामा मिल जाएगा तो हो उसकी हत्या कर देगा। ध्रुव का कहना है कि मेरे पिता दिनेश तिवारी को बीते 3 दिनों से पूछताछ के लिए शिवली कोतवाली में बैठाया हुआ है।
 

25

दूसरी ओर ध्रुव के पिता व विकास दुबे के बहनोई दिनेश तिवारी का कहना है कि विकास ने जो काम किया है, हम कानून तोड़कर उसे मार देते। बहनोई दिनेश तिवारी ने बताया कि इसने अपनी मां को कई बार मारा, उनके पिताजी तो विक्षिप्त रहते हैं। उन्हें सेंस नहीं है। दवा के बल पर चल रहे हैं। नहीं तो अब तक खत्म हो चुके होते।

35

घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी व उसके गुर्गों की तलाश के लिए लगातार पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस की 60 टीमें गिरफ्तारी के लिए लगाई गई है। इसके अलावा 500 लोगों के फ़ोन सर्विलांस पर हैं। बावजूद इसके 48 घंटे से ज्यादा का वक्त गुजरने के बाद भी हत्यारा विकास दुबे अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।

45

पुलिस को आशंका है कि गैंगस्टर विकास दूसरे राज्यों में छिपा हो सकता है। लिहाजा कई पुलिस की टीम अन्‍य राज्यों में भी उसकी तलाश कर रही है। फरार चल रहे विकास दुबे की तलाश में पुलिस चप्पे-चप्पे को छान रही है।

55

पुलिस को ये भी आशंका है कि वह चंबल के रास्ते बीहड़ों से होते हुए विकास मध्य प्रदेश व राजस्थान भाग सकता है। पुलिस चंबल में भी तलाशी अभियान चला रही है।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories