कानपुर शूटआउट: महाकाल मंदिर में अचानक चिल्लाने लगा शख्स, कहा- मैं हूं विकास दुबे, 7वें दिन गिरफ्तार

Published : Jul 09, 2020, 11:06 AM ISTUpdated : Jul 09, 2020, 11:58 AM IST

लखनऊ(Uttar Pradesh). 8 पुलिसवालों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर परिसर में पहुंच कर एक शख्स चिल्ला-चिल्ला कर ख़ुद को विकास दुबे बता रहा था। उसे फौरन मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड ने पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद महाकाल थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उसे गाड़ी मे बैठाकर कंट्रोल रूम की तरफ रवाना हो गयी।

PREV
15
कानपुर शूटआउट: महाकाल मंदिर में अचानक चिल्लाने लगा शख्स, कहा- मैं हूं विकास दुबे, 7वें दिन गिरफ्तार

सूचना है कि जब पुलिस ने यूपी के इस मोस्टवांटेड को पकड़ा तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि मै ही हूं यूपी का मोस्ट वांटेड विकास दुबे, इसके बाद स्थानीय मीडिया के कैमरे उसकी ओर रूबरू हो गए। बताया जा रहा है कि उसने ये सब एनकाउंटर से बचने के लिए किया।
 

25

बताया ये भी जा रहा है कि महाकाल मंदिर में तैनात होमगार्ड के जवान ने दर्शन करने आए विकास दुबे को देखा था। होमगार्ड के जवान ने यह जानकारी प्लाटून कमांडर रूबी यादव को दी। रूबी यादव ने एसपी को जानकारी दी। इसके बाद विकास दुबे को पकड़ा गया।
 

35

यूपी पुलिस को चकमा देते हुए विकास दुबे उज्जैन कैसे पहुंचा ये अपने आप में बड़ा सवाल है। बुधवार को फरीदाबाद और एनसीआर में लोकेशन मिलने के बाद आखिर वह उज्जैन कैसे पहुंचा यह बड़ा सवाल है। हालांकि अब उज्जैन पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। यूपी पुलिस के पहुंचते ही उसकी ट्रांजिट रिमांड की कार्रवाई की जाएगी। उम्मीद है थोड़ी देर में ही उज्जैन पुलिस इसका खुलासा करेगी कि वह यहां कैसे पहुंचा।

45

सूत्रों की मानें तो विकास दुबे उज्जैन के एक तिवारी नामक शख्स के सम्पर्क में था। तिवारी के माध्यम ही वो उज्जैन पहुंचा। वहीं गिरफ़्तारी के बाद यूपी पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। उसकी गिरफ़्तारी की एक फोटो भी यूपी पुलिस के पास भेजी गई, जिसके बाद पुष्टि हुई की वही विकास दुबे है।
 

55

उधर विकास दुबे के दो और करीबी साथियों को यूपी एसटीएफ ने गुरुवार को मार गिराया। कानपुर में एसटीएफ दरोगा की पिस्टल छीनकर भाग रहे प्रभात मिश्रा उर्फ़ कार्तिकेय को पुलिस ने ढेर किया तो उधर इटावा में पुलिस ने उसके तीसरे साथ प्रवीण उर्फ़ बव्वन दुबे को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। बव्वन पर 50 हजार का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ विकरू गांव में पुलिस टीम पर हुए हमले में शामिल होने के आरोप में चौबेपुर थाने में केस भी दर्ज था।
 

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories