Published : Dec 18, 2020, 06:12 PM ISTUpdated : Dec 18, 2020, 06:19 PM IST
लखनऊ (Uttar Pradesh) । ठंड में गरीबों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इस दौरान कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर लोग पहले तो दुःखी हो रहे हैं। लेकिन, अगले ही पल पुलिस द्वारा किए जा रहे मदद की तारीफ भी कर रहे हैं। ऐसी ही कुछ तस्वीरें हम आपको दिखा रहे हैं, जिसकी लोग अब तारीख कर रहे हैं।
मैनपुर में महिला एसचओ एकता सिंह ने एक बुजुर्ग महिला को सर्दी में नंगे पैर घूमता हुए देखा। उन्हें देखकर एसएचओ का दिल पसीज गया। इसके बाद उन्होंने अपने पैसों से जूते खरीदे और खुद उस बुजुर्ग महिला को पहनाया।
26
सोशल मीडिया पर लोग एकता सिंह की जम कर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'दिल को छू लेती हैं, ऐसी तस्वीर बहुत अच्छा कार्य यूपी पुलिस के द्वारा।
36
बरेली रेलवे स्टेशन से भी दिल को छूने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां जीआरपी के कांस्टेबल दीपक कुमार की नजर प्लेटफार्म नंबर 6 पर ठंड से परेशान के बुजुर्ग महिला पर पड़ी।
46
कांस्टेबल दीपक कुमार महिला के पास गए। इसके बाद अपने हाथ से चाय-बिस्कुट देने के साथ-साथ कंबल आदि की व्यवस्था किए। जिसके बाद बुजुर्ग महिला पूरी रात आराम से स्टेशन पर रह सकी।
56
मुजफ्फरपुर से भी दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई। जहां कुत्ते के साथ सो रहे 10 साल के अंकित को देख पुलिस उसकी खोजबीन की। पता चला कि उसका पिता जेल में है और मां दो साल पहले छोड़कर कहीं चली गई। तभी, से वो इस तरह की जिंदगी जी रहा है।
66
पुलिस ने अंकित को चाइल्ड लाइन भेज दिया। साथ स्वेटर आदि की व्यवस्था कराते हुए उसका नामांकन स्कूल में कराने का फैसला किया।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।