मथुरा(Uttar Pradesh). कोरोना वायरस के संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है . लॉकडाउन में आवश्यक चीजों के आलावा अन्य दुकाने बंद हैं . यातायात पर भी रोक है . इस पूरे घटनाक्रम में लोगों की सबसे बड़ी मददगार खाकी बनी है . पुलिस लोगों की मदद को लगातार मैदान में है . लॉकडाउन में पुलिसकर्मी ड्यूटी के साथ इंसानियत का फर्ज भी निभा रहे हैं। यूपी के मथुरा के वृंदावन में पुलिस ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। यहां पिता की मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार करने में असमर्थ दिव्यांग बेटी की मदद के लिए पुलिसकर्मी फरिश्ते बनकर आए। उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार कराया।
वृंदावन में बीते 28 अप्रैल को 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक के परिवार में उसकी इकलौती 17 वर्षीय दिव्यांग बेटी के सिवाय कोई नहीं है। लॉकडाउन में पिता की मौत के बाद दिव्यांग बेटी भी अनाथ हो गई उस पर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। आर्थिक तंगी और और अनाथ होने के बाद उसके पास पिता की मौत पर आंसू बहाने के अलावा कोई चारा नही था .
25
बेटी अपने पिता के शव के पास बैठ कर रो रही थी इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी . सूचना मिलने के बाद पीआरवी पर तैनात सिपाही नितिन मलिक और होमगार्ड रोहिताश मौके पर पहुंचे। सिपाही नितिन ने बताया कि जब वो वहां पहुचे तो देखा कि मृतक की दिव्यांग बेटी शव के पास बैठी थी और रो रही थी। आर्थिक रूप से कमजोर और लॉकडाउन होने के कारण पिता का दाह संस्कार करने में असमर्थ थी।
35
बेसहारा दिव्यांग बेटी को रोते देख यह देखकर नितिन और रोहिताश का दिल पसीज गया। जिसके बाद इन दोनों सिपाहियों ने उसके पिता का अंतिम संस्कार करने की सोची। इसके लिए दोनों ने बाजार जाकर एक दुकान खुलवाई।
45
दोनों पुलिसकर्मी दुकान खुलवा कर अंतिम संस्कार का सामान खरीद कर लाए। उन्होंने कुछ लोगों की मदद से सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए यमुना घाट पर दिव्यांग बेटी के पिता का अंतिम संस्कार कराया।
55
पुलिस के इस नेक काम की लोग सराहना कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ गौरव ग्रोवर ने प्रशस्ति पत्र देकर सिपाही नितिन और होमगार्ड रोहिताश को सम्मानित किया है।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।