गाजियाबाद से गोरखपुर तक बवाल, नागरिकता कानून पर भड़के लोगों ने योगीराज में पुलिस पर बरसाए पत्थर

Published : Dec 20, 2019, 05:30 PM ISTUpdated : Dec 20, 2019, 06:21 PM IST

लखनऊ. संशोधित नागरिकता कानून के विरोध की आंच देश के अलग-अलग हिस्सों से होते हुए लखनऊ मेन भी पहुंच चुकी है। गुरुवार को लखनऊ में हिंसा के बाद शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन की खबर है। सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों में मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। आइए जानते हैं यूपी के अलग-अलग हिस्सों में क्या हालत हैं।

PREV
110
गाजियाबाद से गोरखपुर तक बवाल, नागरिकता कानून पर भड़के लोगों ने योगीराज में पुलिस पर बरसाए पत्थर
नागरिकता कानून के खिलाफ गुरुवार को लखनऊ में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए थे। पुलिस चौकियों जलाने की घटनाएं सामने आई थीं। एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर शुक्रवार को जुमे की नमाज के मद्देनजर यहां भारी पुलिस बल तैनात है।
210
राजधानी में मोबाइल, इंटरनेट पर प्रशासन ने अगले आदेश तक बैन लगा दिया। राजधानी में 70 से ज्यादा गिरफ्तारियां भी हुई हैं। गाजियाबाद में भी इंटरनेट पर बैन लगाया गया है।
310
अलीगढ़ में पिछले कई दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन और शुक्रवार को जुमे की नमाज के मद्देनजर भारी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजमा किए गए हैं। जिले में इंटरनेट पर लगी रोक पांचवें दिन भी जारी है।
410
जिले में कारोबार और बैंकिंग सेवाओं पर इसका असर पड़ा है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के अलावा मेरठ, मुजफ्फरनगर, फिरोजाबाद में हिसंक प्रदर्शन की खबरें हैं। फिरोजाबाद में भीड़ द्वारा पुलिस चौकी को फूकने की घटना सामने आ रही है।
510
सहारनपुर और बिजनौर में भी प्रदर्शन की खबरें हैं। यहां लोगों ने नारेबाजी की, हालांकि अभी तक यहां से किसी अप्रिय घटना की खबर सामने नहीं आई है। आगरा जिले में भी शुक्रवार को प्रशासन ने इंटरनेट सेवाओं पर बैन लगा दिया। संभल जिले में समाजवादी पार्टी के 17 लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
610
गोरखपुर, बहराइच में पथराव : बहराइच और गोरखपुर जिले में हिंसक प्रदर्शन के दौरान पथराव की खबरें आई हैं। जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन कर रही हिंसक भीड़ ने पुलिस और सुरक्षाबलों पर पत्थर फेंके।
710
बुलंदशहर में नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शन के दौरान वाहनों को नुकसान पहुंचाने की घटना सामने आई है।
810
हिंसा के बाद दोपहर तीन बजे से जिले में इंटरनेट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया।
910
प्रयागराज में भी इंटरनेट बंद है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से राज्य में इंटरनेट सेवाओं की पाबंदी पर जवाब तलब किया। कोर्ट ने कहा कि नेट सेवाओं की बंदी से कोर्ट की प्रोसेडिंग में दिक्कतें आ रही हैं।
1010
वाराणसी में पुलिस और सुरक्षाबलों ने नागरिकता कानून के मद्देनजर फ्लैगमार्च किया। जिले में विरोध प्रदर्शन की खबरें हैं।

Recommended Stories