कानपुर ( Uttar Pradesh) । कानपुर के बिकरु गांव में दो जुलाई की रात आठ पुलिसकर्मियों की हत्याकर यूपी का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर बनने वाला विकास दुबे आज एनकाउंटर में मारा गया। इस एनकाउंटर में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। एसएसपी दिनेश कुमार ने एनकाउंटर की पुष्टि की है। उनका कहना है कि गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे पुलिसवालों का हथियार छीनकर भाग निकला। उसे सरेंडर करने का मौका दिया गया था। लेकिन, इस एनकाउंटर को लेकर कई बड़े सवाल उठ रहे हैं, जिनके जवाब यूपी पुलिस को देने हैं।
कानपुर की सीमा में आने के बाद एसटीएफ की गाड़ी कैसे पलटी? किन हालात में एक्सीडेंट हुआ?
211
क्या लगातार भागने वाला विकास दुबे इस हालत में था कि उसने एक्सीडेंट होते ही पुलिस के हथियार छीन लिए?
311
जिस विकास दुबे ने खुद उज्जैन में चिल्ला चिल्लाकर मीडिया के सामने गिरफ्तारी दी थी। अचानक उसका मन कैसे बदल गया?
411
खुद सरेंडर करने वाला विकास दुबे क्यों एक हथियार लेकर भागने की कोशिश करेगा?
511
विकास दुबे ने पहले पुलिस पर फायर किए या पुलिस ने उसे रोकने के लिए गोली चलाई?
611
प्रभात वाले घटनाक्रम से सबक क्यों नहीं लिया गया?
711
दोनों तरफ से इस एनकाउंटर के दौरान कितने राउंड गोली चली?
811
24 घंटे में पुलिस की एक गाड़ी पंचर हुई और दूसरी गाड़ी पलटी?
911
क्या विकास को हथकड़ी नहीं लगाई गई थी? ना बरती गई सावधानी
1011
क्या मुठभेड़ में सीने पर गोली मारी जाती है? क्या पुलिस का मकसद उसे रोकना नहीं, जान से मारना था
1111
आखिर कानपुर आकर ही क्यों भागने लगा था विकास दुबे
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।