बेवकूफियों की मिलेगी सजा? कनिका कपूर के लिए सवालों की लिस्ट तैयार कर रही है पुलिस

लखनऊ (Uttar Pradesh)। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर से 20 अप्रैल के बाद किसी भी समय पुलिस पूछताछ कर सकती है। इसके लिए पुलिस सवालों की सूची तैयार कर रही है। इस सूची में उनके लंदन से लखनऊ और कोरोना पॉजिटिव होने तक से संबंधित सवाल होंगे, जिसके जवाब कनिका कपूर को देने ही होंगे। बता दें कि कोरोना पॉजिटिव निकली कनिका पर तीन थानों में केस दर्ज हुए थे। हालांकि ठीक होने उन्हें 6 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों की सलाह पर वो 14 दिन तक घर से बाहर नहीं निकलेंगी। 

Ankur Shukla | Published : Apr 9, 2020 8:01 AM IST

110
बेवकूफियों की मिलेगी सजा? कनिका कपूर के लिए सवालों की लिस्ट तैयार कर रही है पुलिस
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर खिलाफ पिछले महीने अपनी ट्रैवल हिस्ट्री को छिपाने के लिए एक केस दर्ज किया गया है। 9 मार्च को लंदन से लौटने के बाद कनिका ने भव्य पार्टियों में भाग लिया था।
210
कनिका कपूर के ऊपर कोरोना वायरस फैलाने के आरोप लगा है। जिसके बाद पुलिस ने सिंगर के खिलाफ आईपीसी की धारा 269 और 270 के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि कनिका पर तीन थाने में केस दर्ज है।
310
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस सवालों की एक सूची बना रही है। पूछताछ के दौरान कनिका को इनके जवाब देने होंगे। यह जांच प्रक्रिया 20 अप्रैल के बाद शुरु होगी, जब कनिका का क्वारंटाइन पीरियड पूरा हो जाएगा।
410
पुलिस अधिकारी के मुताबिक ये सवाल 9 मार्च को लंदन से उनकी वापसी से संबंधित होंगे। इसके अलावा मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी स्कैनिंग हुई या नहीं, अगर हुई तो वह वहां से कैसे निकल गईं। घर आने के बाद उन्हें खांसी, बुखार के लक्षण थे, तो उन्होंने सार्वजनिक समारोहों में क्यों हिस्सा लिया।
510
कनिका कपूर की लगातार पांच रिपोर्ट में वे कोरोना वायरस पॉजिटिव डायग्नोज की गई थीं। इसके बाद शनिवार 6वीं और रविवार की 7वीं रिपोर्ट में वे निगेटिव आई हैं।
610
कनिका कपूर देश में इस खतरनाक वायरस के लिए पॉजिटिव टेस्ट होने वाली पहली बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं। हालांकि कि वो इस समय ठीक हैं, मगर अपने ही घर में क्वारंटाइन पीरियड में हैं।
710
कनिका कपूर ने कोरोना की चपेट में आने के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि जब तक उनका टेस्ट नहीं किया तब तक वह कोरोना वायरस इन्फेक्शन से अनजान थी। हालांकि इस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया था।
810
9 मार्च को लंदन से आईं कनिका कपूर की इस बात को लेकर काफी आलोचना थी, क्योंकि कोरोना वायरस से इन्फेक्टेड होने के बावजूद वे लखनऊ में पार्टियों और अन्य कार्यक्रमों में सैकड़ों लोगों के साथ मिलती जुलती रहीं।
910
20 मार्च को टेस्ट से यह पता चलने पर कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं तो हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं।
1010
लगातार दो रिपोर्ट में निगेटिव आने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें 6 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी दिया। चिकित्सकों की सलाह पर वो 14 दिन तक घर से बाहर नहीं निकलेंगी, जिसकी टाइम लाइन 20 अप्रैल को पूरी होगी।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos